1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. How to Get Rid of Lizards: मोरपंख से नहीं इन उपायों से भागेगी छिपकली, नहीं आएगी कभी आपके दीवारों पर नज़र

How to Get Rid of Lizards: मोरपंख से नहीं इन उपायों से भागेगी छिपकली, नहीं आएगी कभी आपके दीवारों पर नज़र

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 19, 2023 05:31 pm IST,  Updated : Jan 19, 2023 05:33 pm IST

शायद ही कोई घर हो जहां छिपकली ने अपना डेरा नहीं जमाया हो, ऐसे में अगर आप भी उनके आंतक से परेशान हैं तो इन कुछ घरेलू उपायों की मदद से उन्हें अपने घर से भगा सकते हैं।

How to Get Rid of Lizards- India TV Hindi
How to Get Rid of Lizards Image Source : FREEPIK

छिपकली लगभग हर किसी के घरों में पाई जाती है। ये अक्सर दीवाल, घर का कोना, पुराने फर्नीचर, स्टोरेजरूम या किचन में अपना डेरा जमाए नज़र आती है।। अगर छिपकली बाथरूम में दिख जाए तो उसे देखकर कुछ लोग वहां जल्दी जाते नहीं हैं। हालांकि, छिपकली किसी ही व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाती है। लेकिन अगर यह कभी खाने के किसी भी आइटम में गिर जाए तो वह चीज़ पूरी तरह से ज़हर बन जाता है।ऐसे में इसे घर से भगाने के लिए लोग मोरपंख रखते हैं ताकि उनसे छुटकारा मिले। लेकिन यह महज़ सुनी सुनाई बाते हैं। छिपकली को घर से भगाने के लिए आप मोरपंख की बजाय इन आसान घरेलू उपायों को आज़माएं।

लहसुन

अपने घर से छिपकली को भगाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल करें। लहसुन को छिलकर आप घर के कोनों में रख सकते हैं। इसकी महक भी छिपकली को नहीं पंसद है। ऐसे में छिपकली हमेशा के लिए आपके घर में आना बंद कर देगी। 

नेफ्थलीन की गोलियां

नेफ्थलीन की गोलियों से भी छिपकली कभी आपके घर में अपना डेरा नहीं जमायेगी। ऐसे में जहां भी आपको छिपकलियां दिखें हैं आप वहां नेफ्थलीन की गोलियां रख दें। नेफ्थलीन की महक छिपकली को पंसद नहीं है, इसलिए आपने देखा भी होगा लोग अपने घर के कोनों में कई सारी नेफ्थीलीन की गोलिया डालकर रखते हैं।

लाल और काली मिर्च

ज़रा सा लाल और काली मिर्च लेकर उसमे थोड़ा सा पानी डालें और उसका मिश्रण तैयार कर लें। फिर उसे किसी स्प्रे बॉटल में डालकर जहां से छिपकली आती है वहां स्प्रे करें। ऐसा करने से छिपकली आपके घर से छू मंतर हो जाएगी। 

कॉफी पाउडर

कॉफी आपको जितनी जल्दी तरोताजा महसूस कराती है उतनी ही जल्दी ये घर से छिपकली को भगाती है। कॉफी पाउडर में तंबाकू मिलाकर, उसकी छोटी-छोटी गोली बनाएं। उन गोली को घर के उन जगहों पर रखें, जहां छिपकलियां ज्यादा आती हैं। ऐसा करने के बाद छिपकली दुबारा आपके घर की तरफ आने की हिम्मत नहीं करेगी।

बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं प्याज का चीज़ सैंडविच, जानें बनाने का तरीका

छत्तीसगढ़ के भूतेश्वर मंदिर में लगातार बढ़ रहा है शिवलिंग का आकार, यहां की कहानी कर देगी आपको अभिभूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल