1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पार्टनर के साथ बढ़ने लगा है मनमुटाव, तो तुरंत फॉलो कर लीजिए ये रिलेशनशिप टिप्स

पार्टनर के साथ बढ़ने लगा है मनमुटाव, तो तुरंत फॉलो कर लीजिए ये रिलेशनशिप टिप्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 03, 2024 01:20 pm IST,  Updated : Oct 03, 2024 01:20 pm IST

क्या आपके और आपके पार्टनर के बीच भी लड़ाई-झगड़े काफी ज्यादा बढ़ गए हैं? अगर हां, तो आपको अपने रिश्ते को टूटने से बचाने के लिए कुछ रिलेशनशिप टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।

रिश्ते को टूटने से कैसे बचाएं?- India TV Hindi
रिश्ते को टूटने से कैसे बचाएं? Image Source : FREEPIK

अगर आपके रिलेशनशिप में भी प्यार से ज्यादा झगड़े होने लगे हैं, तो आपको समय रहते अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। अगर आप अपने रिश्ते को टूटने से बचाना चाहते हैं तो आपको आपके और आपके पार्टनर के बीच में पैदा हुई दूरियों की दीवार को गिराना होगा। आइए कुछ ऐसी रिलेशनशिप टिप्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके रिलेशनशिप में एक बार फिर से प्यार वापस लौट आएगा।

एक दूसरे का सम्मान करना

आपके और आपके पार्टनर के बीच में चाहे कितने भी मनमुटाव पैदा हो जाएं, आपको एक दूसरे का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। हर परिस्थिति में आप दोनों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। इसके अलावा आपको बाहर के किसी भी व्यक्ति के साथ अपने पार्टनर की बुराई नहीं करनी चाहिए। एक दूसरे के झगड़े के बीच में किसी तीसरे को इन्वॉल्व करने से आपकी बात ज्यादा बिगड़ सकती है।

बातचीत कर हल निकालना

बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि बातचीत करके बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाला जा सकता है। आप दोनों को भी इस बात को हमेशा ध्यान रखना चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर से खुलकर बातचीत करेंगे, तो धीरे-धीरे आप दोनों के बीच में पैदा हुई दूरियां कम होने लगेंगी। इसके अलावा आपको अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आप लॉन्ग ड्राइव, ट्रैवलिंग, डिनर डेट जैसे प्लान्स बना सकते हैं।

ईगो को किनारे कर देना

अगर आप दोनों के बीच में झगड़े हो रहे हैं, तो ऐसी परिस्थिति में आपको अपनी ईगो को किनारे कर देना चाहिए। ईगो आपके रिश्ते के टूटने की मुख्य वजह बन सकती है। आपको कभी-कभी अपने पार्टनर के आगे झुक जाना चाहिए। आपको फैसला लेना है कि आपके लिए आपकी ईगो ज्यादा जरूरी है या फिर आपका पार्टनर और आपका रिश्ता।

इस तरह की रिलेशनशिप टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दीजिए और खुद-ब-खुद महीने भर के अंदर पॉजिटिव असर देखिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल