1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कड़वे बादाम की पहचान कैसे करें, स्वाद के अलावा बनावट में होता है अंतर, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये टिप्स

कड़वे बादाम की पहचान कैसे करें, स्वाद के अलावा बनावट में होता है अंतर, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये टिप्स

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 11, 2026 09:57 am IST,  Updated : May 11, 2026 11:48 am IST

How To Identify Bitter Almond Before Buying: बादाम सेहत के लिए अच्छे होते हैं लेकिन कड़वे बादाम खाने से शरीर को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इसलिए खरीदने से पहले जान लें, कड़वे बादाम की पहचान कैसे करें। कड़वे बादाम खाने से क्या नुकसान होता है?

कड़वे बादाम की पहचान कैसे करें- India TV Hindi
कड़वे बादाम की पहचान कैसे करें Image Source : INDIA TV

बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन सही स्वाद वाला बादाम ही फायदा दे सकता है। अगर आपने कड़वे बादाम खा लिए तो ये शरीर में जहर का काम कर सकते हैं। जी हां कई बार बादाम में मिलावट पाई जाती है। कुछ बादाम स्वाद में कड़वे होते हैं। लोग इन्हें नॉर्मल बादाम के साथ 1-2 खा भी लेते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो कड़वे बादाम शरीर में साइनाइड का काम करते हैं। अगर आपने 6 से 10 कच्चे कड़वे बादाम खा लिए तो गंभीर नुकसान हो सकता है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा की मानें तो बादाम सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन कड़वे बादाम नुकसानदायक भी हो सकते हैं। इनमें अमिग्डालिन (Amygdalin) नामक एक प्राकृतिक विषाक्त पदार्थ होता है, जो चबाने पर शरीर में हाइड्रोजन साइनाइड (Hydrogen Cyanide) नामक खतरनाक ज़हर में बदल जाता है। यानि कड़वा बादाम शरीर में पहुंचकर साइनाइड बना सकता है। इसीलिए बादाम खरीदते और खाते समय पहचान जरूरी है।

कड़वे बादाम की पहचान कैसे करें

पहला तरीका है बादाम का आकार और उसकी बनावट, जिसमें कड़वे बादाम आमतौर पर थोड़े छोटे, नुकीले और गोल दिखाई देते हैं। वहीं मीठे बादाम लंबे और हल्के सपाट होते हैं। दूसरा तरीका स्वाद और गंध है, जिसमें कड़वा बादाम चखते ही तीखा और खराब स्वाद वाला लगता है। ऐसे बादाम को तुरंत फेंक दें। वहीं नॉर्मल जो बादाम होता है उसका स्वाद मीठा और बादाम के रियल स्वाद जैसा ही होता है। तीसरा तरीका है पेड़ के फूलों से पता करने का, लेकिन इसे बादाम खरीदते वक्त आप उपयोग नहीं कर सकते। मीठे बादाम के पेड़ों पर सफेद फूल और कड़वे बादाम के पेड़ पर हल्के गुलाबी फूल आते हैं। कड़वे और मीठे बादाम के पेड़ और फल दिखने में एक जैसे ही होते हैं और यही वजह है कि मीठे बादाम में कुछ कड़वे बादाम भी कई बार मिक्स हो जाते हैं।

कड़वे बादाम खाने से क्या होता है?

कड़वे बादाम शरीर में जहर जैसा काम कर सकते हैं। अगर आप कड़वे बादाम खा लेते हैं तो इससे सिर दर्द, चक्कर आना, उल्टी होना और पेट दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए बादाम खरीदते वक्त ध्यान दें और अगर स्वाद में कुछ बदलाव लगे या बादाम कड़वा लगे तो बिना लालच के ऐसा बादाम को फेंक देना चाहिए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल