1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भट्टी की तरह तपने लगा है कमरा, ठंडा रखने के लिए करें ये आसान उपाय, नहीं पड़ेगी एसी कूलर की जरूरत

भट्टी की तरह तपने लगा है कमरा, ठंडा रखने के लिए करें ये आसान उपाय, नहीं पड़ेगी एसी कूलर की जरूरत

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 29, 2026 01:26 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 01:26 pm IST

How To Keep Room Cool In Summer: गर्मी में इंसान ही नहीं घर भी तपने लगते हैं। ऐसे में कमरे को ठंडा रखने के लिए कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। इससे पूरा घर ठंडा हो जाएगा। जानिए गर्मी में घर को ठंडा रखने के टिप्स।

घर को ठंडा रखने के टिप्स- India TV Hindi
घर को ठंडा रखने के टिप्स Image Source : FREEPIK

गर्मी में तेज धूप के कारण पूरा घर गर्म हो जाता है। एसी कूलर बंद करते ही घर की दीवारें और फर्श भी गर्म हो जाता है। ऐसे में एक मिनट के लिए बैठना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप घर को मौसम के हिसाब से बदलने की कोशिश करें। गर्मी में कुछ बदलाव करने से आपका घर और कमरा काफी ठंडा रहेगा। आइये जानते हैं गर्मी में घर को ठंडा कैसे रखें?

गर्मी में घर को ठंडा कैसे रखें?

मोटे पर्दे लगाएं- गर्मियों में घर में मोटे पर्दों का उपयोग करें। खिड़की और दरवाजे पर मोटे और भारी पर्दे लगाने से घर में धूप कम आती है। रौशनी कम आती है, जिससे घर में हल्का अंधेरा रहता है और कूल इफेक्ट आता है। बालकनी में बांस वाली चिक लगा दें इससे धूप बालकनी और कमरे के अंदर नहीं आती है और घर ठंडा रहता है।

प्लांट लगाएं- घर को ठंडा रखने के लिए गर्मी में इनडोर प्लांट लगाएं। घर के अंदर रखने से पौधे भी खराब नहीं होते और घर भी ठंडा रहता है। पौधों में नमी और पानी रहता है जिससे आपके घर में नमी बनी रहती है। पानी की वजह से हवा भी ठंडी होती रहती है। गर्मी में हरे-भरे पौधे कूल फील कराते हैं। इनडोर प्लांट गर्मी के लिए बेस्ट हैं।

कार्पेट और चादर बदलें- तेज गर्मी में हल्के रंग के कार्पेट और चादर इस्तेमाल करें। फ्लावर प्रिंट, हल्के रंगों वाली और कॉटन की चादर बिछाएं। इससे आपको ठंडक का अहसास होगा। गर्मी में कॉटन के कपड़े वाली चादर, कुशन कवर और रग कूल इफेक्ट देते हैं। 

दीवारों और छत को ठंडा रखें- अगर छत बहुत ज्यादा गर्म रहने लगी है। आप कहीं टॉप फ्लोर पर रहते हैं तो अपने कमरे की छत को ठंडा रखने के लिए कूल रूफ कोटिंग या सफेद पेंट करवाएं। ऐसा पेंट सूरज की गर्मी को कम सोखता है और कमरा जल्दी गरम नहीं होता है। शाम के वक्त छत पर पानी डालकर ठंडा कर लें। 

वेंटिलेशन का ध्यान रखें- रात में जब मौसम ठंडा हो जाता है तो घर के खिड़की और दरवाजे हल्के खोल दें। हवा का अच्छा वेंटिलेशन होने से घर ठंडा रहता है। रात में खिड़की दरवाजे खोल दें, जिससे कमरे में फ्रेश एयर आए। इससे घर का टेंपरेचर बैलेंस रहता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल