1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. महीने भर कर लें ये उपाय, बिना डाइट और एक्सरसाइज के भी छूमंतर हो जाएगा निकला पेट, तेजी से कम होगा वजन

महीने भर कर लें ये उपाय, बिना डाइट और एक्सरसाइज के भी छूमंतर हो जाएगा निकला पेट, तेजी से कम होगा वजन

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 03, 2025 10:43 am IST,  Updated : Jan 03, 2025 10:43 am IST

How To Lose Tummy Fat: शर्ट और टॉप से बाहर निकलता पेट दिखने में खराब लगता है और शरीर को कई बीमारियों के जाल में फंसा लेता है। इसलिए पेट को कम करने के उपाय जरूर करने चाहिए। अगर आप इन उपायों को 1 महीने तक अपना लेंगे तो निकला हुआ पेट को हो सकता है।

वजन घटाने का तरीका- India TV Hindi
वजन घटाने का तरीका Image Source : FREEPIK

पेट की चर्बी को सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। कपड़ों से बाहर निकलता हुआ पेट न सिर्फ आपके लुक्स को खराब करते है बल्कि इससे शरीर में कई बीमारियां पनपने लगती हैं। इसलिए पेट पर ज्यादा चर्बी जमा न होने दें। बेली फैट कम करने के लिए आप कुछ खास उपाय कर सकते हैं। आज हम आपको बिना डाइट और एक्सरसाइज के वजन घटाने का आसान तरीका बता रहे हैं। जिसमें सिर्फ हेल्दी चीजों को शामिल कर अपना वजन कम कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको करीब 1 महीने तक लगातार उन उपायों और रुटीन को फॉलो करना होगा। जानिए वजन घटाने के लिए क्या है असरदार उपाय?

वजन घटाने के सबसे असरदार और आसान उपाय

  1. खूब पानी पीएं- शरीर पर जमा चर्बी कम करनी है तो इसके लिए खूब पानी पीने की आदत बना लें। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी आपको पीना चाहिए। इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। ठंड के दिनों में गर्म पानी पीएं। इससे पेट धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

  2. रोजाना व्यायाम करें- जिम में जाकर वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है आप चाहें तो घर में ही सिर्फ 30 मिनट का कोई वर्कआउट कर सकते हैं। आप चाहें को 30 मिनट के लिए योगा, कोई पेट वाली एक्सरसाइज या फिर जॉगिंग कर सकते हैं। साइकलिंग भी कर सकते हैं। रनिंग और पुश अप करने से पेट कम होता है।

  3. हेल्दी डाइट लें- खाना वजन घटाने में अहम रोल प्ले करता है। डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन शामिल करें। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और जमा फैट कम होने लगता है। खाने में नमक, चीनी और तेल की मात्रा बहुत कम कर दें। मैदा और बाहर का खाना छोड़ दें।

  4. खाने के बीच गैप- खाने के बीच गैप रखना भी बहुत जरूरी है। आपके हर मील के बीच कम से कम 3-4 घंटे का अंतर जरूर होना चाहिए। खाने के बीच गैप रखने से पाचन तंत्र स्वस्थ बनता है और शरीर पर जमा चर्बी कम होने लगती है। इसलिए आने की बीच अच्छा गैप जरूर होने दें। आप चाहें तो इंटरमिटेंट फास्टिंग भी कर सकते हैं।

  5. तनाव घटाएं- तनाव बढ़ने से वजन भी बढ़ने लगता है। स्ट्रेस में हार्मोंस गड़बड़ होने लगते हैं जिससे पेट और शरीर के दूसरे हिस्सों पर फैट बढ़ने लगता है। तनाव कम कर के लिए आप योगा कर सकते हैं। ध्यान या किसी दूसरी तकनीक का सहारा ले सकते हैं। तनाव घटाने के लिए रोज 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे पेट की चर्बी कम होने लगेगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल