Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Teacher's Day Card Making: इन चीजों से टीचर्ड डे पर बनाएं खूबसूरत कार्ड, आपके सर और मैम देखते ही खुश हो जाएंगे

Teacher's Day Card Making: इन चीजों से टीचर्ड डे पर बनाएं खूबसूरत कार्ड, आपके सर और मैम देखते ही खुश हो जाएंगे

Written By: Vanshika Saxena Published : Sep 04, 2025 01:28 pm IST, Updated : Sep 05, 2025 10:52 am IST

Teacher's Day 2025: क्या आप भी 5 सितंबर के दिन अपने टीचर्स के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप अपने पसंदीदा शिक्षकों के लिए खूबसूरत ग्रीटिंग कार्ड्स बना सकते हैं।

टीचर्स डे 2025- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK टीचर्स डे 2025

5 सितंबर यानी सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के दिन को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपने शिक्षकों को अलग-अलग तरीकों से खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं। जहां कुछ बच्चे अपने टीचर्स के लिए अच्छी बातें लिखते हैं, वहीं कुछ बच्चे टीचर्स को फूल देते हैं, तो वहीं कुछ बच्चे टीचर्स के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाते हैं। आइए टीचर्स डे के मौके पर कुछ ग्रीटिंग कार्ड आइडियाज के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

थंब इंप्रेशन वाला ग्रीटिंग कार्ड

ग्रीटिंग कार्ड के पहले पेज को सजाने के लिए आप थंब इंप्रेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले अपनी उंगलियों को अपने फेवरेट कलर्स में डुबो दीजिए। अब अपनी कलर्ड उंगलियों से आप ग्रीटिंग कार्ड के पहले पेज पर छोटे-छोटे फूलों का डिजाइन बना सकते हैं। आप आखिर में अपने टीचर के लिए एक छोटा सा मैसेज भी लिख सकते हैं।

बनाएं फूल वाला ग्रीटिंग कार्ड

ग्रीटिंग कार्ड को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप कलरफुल पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेपर को गोल घुमाकर फूल की शेप दी जा सकती है। अब आप इस फूल को अपने ग्रीटिंग कार्ड पर चिपका दीजिए और आप अपने टीचर के लिए जो कुछ भी फील करते हैं, उसे कर्सिव राइटिंग में लिख दीजिए।

मोटे बॉर्डर वाला ग्रीटिंग कार्ड

डीसेंट ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए आप वाइट पेपर को बीच से मोड़ लीजिए। अब पहले पेज पर एक मोटा बॉर्डर बनाइए और फिर बॉर्डर वाली खाली स्पेस को कलरफुल स्केच पेन से भर दीजिए या फिर उस जगह पर गोटा पट्टी चिपका दीजिए। पहले पेज पर आप अपने टीचर के लिए कोई भी अच्छी सी शायरी लिख सकते हैं। ग्रीटिंग कार्ड के अंदर आप अपने टीचर को बता सकते हैं कि आपकी लाइफ में उनका कितना अहम योगदान रहा है।

क्यों देना चाहिए ग्रीटिंग कार्ड?

अगर आप अपने हाथों से अपने फेवरेट टीचर के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाते हैं, तो कार्ड के जरिए आपकी भावनाएं अच्छी तरह से प्रकट हो सकती हैं। इसके साथ ही टीचर लंबे समय तक आपके ग्रीटिंग कार्ड को संभालकर रखेंगे। आपके ग्रीटिंग कार्ड को आपके टीचर एक अच्छी मेमोरी के तौर पर याद रखेंगे।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement