1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. महंगे-महंगे Protein Powder पर खर्च नहीं करना चाहते हैं पैसे, तो घर पर इस रेसिपी को फॉलो करके भी बना सकते हैं प्रोटीन पाउडर

महंगे-महंगे Protein Powder पर खर्च नहीं करना चाहते हैं पैसे, तो घर पर इस रेसिपी को फॉलो करके भी बना सकते हैं प्रोटीन पाउडर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 14, 2024 10:11 pm IST,  Updated : Sep 14, 2024 10:11 pm IST

क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी बहुत आसानी से प्रोटीन पाउडर बना सकते हैं? आइए दही के पानी से प्रोटीन पाउडर बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

घर पर कैसे बनाएं प्रोटीन पाउडर?- India TV Hindi
घर पर कैसे बनाएं प्रोटीन पाउडर? Image Source : FREEPIK

अगर आप जिम में जाकर एक्सरसाइज कर पसीना बहाते हैं तो आपकी बॉडी की प्रोटीन रिक्वायरमेंट बढ़ सकती है। ज्यादातर लोग महंगे-महंगे प्रोटीन पाउडर खरीदकर अपनी प्रोटीन की जरूरत को पूरा करते हैं। लेकिन अब आपको अपनी बॉडी की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए प्रोटीन पाउडर पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आप घर पर भी आसानी से मिल जाने वाली नेचुरल चीजों की मदद से प्रोटीन पाउडर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

प्रोटीन पाउडर की रेसिपी

घर पर प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन के ऊपर छलनी रखनी है। अगर आपके पास छलनी नहीं है तो आप किसी भी पतले कपड़े से इस बर्तन को ढक सकते हैं। इसके बाद दही को छलनी के ऊपर या फिर कपड़े के ऊपर डाल दीजिए। ऐसा करने से दही का येलो कलर का पानी बर्तन में इकट्ठा हो जाएगा। दही का ये पानी होम मेड व्हे प्रोटीन है।

दोनों के बीच का फर्क

क्या आपके मन में भी ये सवाल पैदा हुआ कि मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोटीन और घर पर बनाए गए इस प्रोटीन के बीच में क्या फर्क है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर बनाया गया प्रोटीन आपको ज्यादा टेस्टी नहीं लगेगा। इसका खट्टा स्वाद मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन की तुलना में आपको बेकार लग सकता है। हालांकि, पोषण के मामले में आप घर पर बनाए गए इस नेचुरल प्रोटीन को आंख बंद करके कंज्यूम कर सकते हैं।

बच सकते हैं चार-पांच हजार रुपए

इस तरीके से घर पर आसानी से प्रोटीन पाउडर बनाया जा सकता है। मार्केट में बिकने वाले अच्छे ब्रांड के व्हे प्रोटीन की कीमत पांच हजार रुपए तक हो सकती है। इस नेचुरल प्रोटीन पाउडर की मदद से आप अपने चार से पांच हजार रुपए बचा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल