1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 10 मिनट में छिल जाएंगे 1 किलो मटर, बस अपनाकर देखें ये Easy Hacks

10 मिनट में छिल जाएंगे 1 किलो मटर, बस अपनाकर देखें ये Easy Hacks

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 23, 2025 04:30 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 04:30 pm IST

How to Peel Peas in 10 Minutes: सर्दियों में हरी मटर की सब्जी, निमोना, पराठे, पुलाव और टिक्की लोगों को खूब पसंद आती है। लेकिन इन्हें छीलना काफी मुश्किल काम लगता है। ऐसे में यहां हम मटर छीलने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इसे आसानी से छिल सकेंगे।

How to peel peas- India TV Hindi
How to peel peas Image Source : FREEPIK

सर्दियों के मौसम में बाजार हरी सब्जियों से भरी दिखती है। इस मौसम में मटर भी खूब बिकते हैं। हरे मटर खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। ऐसे में इससे सर्दियों में लोग तमाम तरह की चीजें बनाते हैं। मटर की खपत को देखते हुए लोग इसे ज्यादा मात्रा में खरीदकर ले आते हैं। लेकिन परेशानी तब होती है जब इसे छीलने की बात होती है। मटर छीलना लोगों को काफी बोरिंग और टाइम टेकिंग काम लगता है। इसलिए ज्यादातर लोग छीली हुई मटर लेना पसंद करते हैं। छीली हुई मटर फ्रोजन होती है और महंगी बिकती है। साथ ही अनहेल्दी भी होती है। लेकिन अब घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। यहां हम आपको मटर छीलने के आसान से तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। इस तरीके की मदद से आप 10 मिनट में मटर छील सकेंगे। तो चलिए जानते हैं मटर छीलने का सिंपल तरीका।

हरी मटर छीलने का आसान तरीका - Easy Hacks to Peel Green Peas

गर्म पानी वाला तरीका

स्टेप 1

पानी गरम करें: एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसे गरम करें।

स्टेप 2

जब पानी गरम हो जाए तो बिना छीली हुई मटर को गरम पानी में डाल दें।

स्टेप 3

मटर को लगभग 3 से 5 मिनट तक गरम पानी में रहने दें।

स्टेप 4

3-5 मिनट बाद, मटर को तुरंत गरम पानी से निकालकर बर्फ वाले या एकदम ठंडे पानी में डाल दें। इससे उनकी कुकिंग रुक जाती है और रंग भी बना रहता है। इसे लगभग 2 मिनट तक ठंडा होने दें।

स्टेप 5

अब मटर को पानी से निकाल लें। आप देखेंगे कि मटर के छिलके काफी नरम हो गए हैं। अब मटर को पीछे से हल्का सा दबाने पर ही दाने आसानी से बाहर निकल आएंगे।

थैली में झटकने का तरीक़ा

अगर आप मटर को पानी में नहीं उबालना चाहते हैं तो उसके छिलकों को निकालने के लिए एक प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप मटर को प्लास्टिक की थैली में डालें और उन्हें हल्के से झटकें। घर्षण की वज़ह से छिलके टूट जाएंगे और दाने आसानी से अलग हो जाएंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल