1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ऊनी कपड़ों से ऐसे हटाएं रोएं, पुराने कपड़े भी लगेंगे एकदम नए जैसे, बस अपना लें ये ट्रिक

ऊनी कपड़ों से ऐसे हटाएं रोएं, पुराने कपड़े भी लगेंगे एकदम नए जैसे, बस अपना लें ये ट्रिक

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 22, 2024 12:07 pm IST,  Updated : Nov 22, 2024 12:07 pm IST

How To Remove Lint From Woolen Clothes: सर्दियों के ऊनी कपड़ों में जरा सी लापरवाही से रोएं निकल आते हैं। रोएं वाले कपड़े दिखने में खराब लगते हैं। आप चाहें तो इन आसान ट्रिक से कपड़ों के रोएं हटा सकते हैं। जिससे आपके पुराने कपड़े भी एकमद नए जैसे लगेंगे।

ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने का तरीका- India TV Hindi
ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने का तरीका Image Source : FREEPIK

सर्दियों के कपड़ों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है। जहा सी लापरवाही से कपड़ों में रोएं निकल आते हैं। सर्दियों में ऊनी कपड़ों को पहनकर सोने से सबसे जल्दी रुएं आते हैं। कई बार अच्छे डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करने या फिर कपड़ों को सही से न धोने से भी रोएं निकल आते हैं। इससे नए कपड़े भी पुराने जैसे लगने लगते हैं। आज हम आपको सर्दियों के कपड़ों में लगे रोएं निकालने का आसान तरीका बता रहे हैं। जिससे आप अपने ऊनी कपड़ों को नए जैसा बना सकते हैं।

ऊनी कपड़ों से कैसे हटाएं रोएं?

कंघी से निकालें- ऊनी कपड़ों पर लगे रोएं साफ करने के लिए किसी पतले कंधे और कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे बालों को कॉम्ब करते हैं वैसे ही ऊनी रोएं वाले कपड़े को कंघी करें। इससे कंघे में रोएं फंस जाएंगे और आसानी से निकल जाएंगे। जहां जहां रोएं दिखें वहां कपड़े को कंघी कर दें।

रेजर का इस्तेमाल करें- ऊनी कपड़ों के रोएं साफ करने के लिए रेजर का इस्तेमाल करें। अक्सर घर में पुराने रेजर पड़े होते हैं। इससे ऊनी कपड़ों पर लगे रोएं साफ कर लें। रेजर को ऐसे चलाना है जैसे आप शेव करने के लिए चेहरे पर चलाते हैं। इससे कपड़ों पर लगे रोएं झट से साफ हो जाएंगे।

प्रेस से हटाएं- ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए प्रेस का इस्तेमाल करें। इससे ऊनी कपड़े के रोएं काफी हद तक कम हो जाते हैं। प्रेस करने से कपड़े पर आए रोएं जल जाते हैं। इससे आप आसानी से उन्हें हटा सकते हैं। 

लिंट रिमूवर का इस्तेमाल- ऊनी कपडों से रोएं हटाने के लिए आजकल मार्केट में लिंट रिमूवर भी आने लगे हैं। इनका इस्तेमाल कर आप आसानी से किसी भी कपड़े के रोएं हटा सकते हैं। ये बेस्ट होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए लिंट रिमूवर को ऊनी कपड़े पर प्रेस करह घुमाएं। इससे सारे रोएं आसानी से निकल जाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल