1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर में रोज-रोज होने लगा है कलेश? फॉलो करें ये रिलेशनशिप टिप्स, जिंदगी में फिर लौट आएगा प्यार

घर में रोज-रोज होने लगा है कलेश? फॉलो करें ये रिलेशनशिप टिप्स, जिंदगी में फिर लौट आएगा प्यार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 18, 2024 11:56 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 12:00 am IST

क्या आपके और आपके पार्टनर के बीच भी बहुत ज्यादा झगड़े होने लगे हैं? अगर हां, तो कुछ रिलेशनशिप टिप्स को फॉलो कर आप झगड़ों को सुलझाकर अपने रिश्ते को एक बार फिर से मजबूत बना सकते हैं।

How to solve conflicts in relationship?- India TV Hindi
How to solve conflicts in relationship? Image Source : FREEPIK

क्या आपकी शादीशुदा जिंदगी में भी प्यार से ज्यादा लड़ाई-झगड़े होने लगे हैं? अगर आप इसी तरह से एक दूसरे के साथ रोज-रोज झगड़ते रहे तो आप दोनों के बीच में दूरियां पैदा होने लगेंगी। अपने रिलेशनशिप को इम्प्रूव करने के लिए आपको भी कुछ रिलेशनशिप टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। आइए ऐसी ही कुछ रिलेशनशिप टिप्स के बारे में जानते हैं जो आपके बीच की दूरियों को कम करने में मददगार साबित हो सकती हैं। 

दूर करें गलतफहमी

अगर आप और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव है तो आपको एक दूसरे से लंबे समय तक नाराज नहीं रहना चाहिए। अगर आप नाराजगी जाहिर करने के चक्कर में एक दूसरे से बात नहीं करेंगे तो आप दोनों के बीच की गलतफहमी बढ़ती जाएगी। इसलिए समझदारी इसी में है कि आप बातचीत कर रिलेशनशिप में पैदा होने वाले मनमुटाव को दूर करते रहें।

गुस्से पर पाएं काबू

अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच में बहुत ज्यादा झगड़े हो रहे हैं तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखना सीखना होगा। अगर आप झगड़े के दौरान गुस्से में बिना सोचे समझे कुछ भी बोलने लगेंगे तो आपके बीच में दरार भी पैदा हो सकती है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरी जिंदगी जीना चाहते हैं तो झगड़े के दौरान शांत रहना सीखें। शांति से बातचीत कर बड़े से बड़े झगड़े को सुलझाया जा सकता है। 

गलती पर माफी मांगना सीखें

अक्सर पार्टनर्स अपनी ईगो के चक्कर में अपनी गलती मानने से कतराते हैं और सॉरी बोलने से बचते हैं। अगर आप अपने रिलेशनशिप को टूटते हुए नहीं देखना चाहते हैं तो आपको माफी मांगना सीखना होगा। कभी-कभी अपने पार्टनर के सामने झुक जाने से आप छोटे नहीं हो जाएंगे। माफी मांगकर झगड़े को खत्म करने से आपके रिश्ते की उम्र लंबी होगी और आपका बॉन्ड भी मजबूत होगा। 

इस तरह के रिलेशनशिप टिप्स को फॉलो कर आप अपने रिलेशनशिप को हेल्दी बना पाएंगे। कुछ महीनों तक इस तरह के रिलेशनशिप टिप्स को फॉलो करें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल