1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इस मिठाई में नहीं हो सकती है कोई भी मिलावट, बेफिक्र होकर खाएं

इस मिठाई में नहीं हो सकती है कोई भी मिलावट, बेफिक्र होकर खाएं

 Published : Jun 22, 2023 06:43 pm IST,  Updated : Jun 22, 2023 06:44 pm IST

गर्मी के मौसम में ऐसी मिठाई की मांग सबसे ज्यादा बढ़ जाती है, जो बिना मिलावट (bina milawat ki mithai) के बनाई जाती है। आइए जानते हैं इस मिठाई का नाम।

adulterated sweet name- India TV Hindi
adulterated sweet name Image Source : FREEPIK

बाजार में मिलावटी मिठाइयों की भरमार है लेकिन जब हमारा मिठाई खाने का मन होता है तो हमें इन मिठाइयों को ही खाना पड़ता है। मावा से बनने वाली मिठाई हो या फिर छेने की मिठाई, सभी में हलवाई मिलावट कर देते हैं। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि कौन सी ऐसी मिठाई है, जिसमें मिलावट नहीं की जा सकती है? तो इसका जवाब है पेठा (Petha), ये एक ऐसी मिठाई है जिसे बनाते समय कोई भी मिलावट नहीं की जा सकती है। पेठा सफेद पेठे नाम के सब्जी से बनता है जिसे इंग्लिश में Ash Gourd कहा जाता है। मीठा पेठा जिस सफेद पेठे नाम की सब्जी से बनता है उसके अनगिनत फायदे हैं।

पेठा खाने के फायदे

गर्मी के मौसम में अगर आपका मीठा खाने का मन होता है तो आप पेठा मिठाई खा सकते हैं। आगरा का पेठा दुनियाभर में मशहूर है, इसे कई दिनों तक बिना फ्रिज के भी स्टोरी किया जा सकता है। गर्मी के मौसम में पेठा शरीर को ठंडा रखता है और एनर्जी भी देता है।

bina milawat ki mithai
Image Source : SOCIALbina milawat ki mithai

सफेद पेठे के फायदे (Health Benefits Of Ash Gourd)

  1. सफेद पेठा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। 
  2. सफेद पेठे का जूस सुबह के समय खाली पेट पीने से पेट साफ होता है और पेट संबंधी बीमारियां भी कम होती हैं।
  3. पेठे का जूस पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।
  4. सफेद पेठा आयरन की कमी पूरी करता है और इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार है।
  5. सफेद पेठा कब्‍ज (Constipation) की समस्‍या खत्म करता है।
  6. सफेद पेठे के रस में हींग मिलाकर पीने से पथरी की समस्या से राहत मिलती है।
  7. पीलिया की बीमारी में सफेद पेठा फायदेमंद होता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: घर में ऐसे बनाएं बादाम केसर खीर, खाकर हर कोई करेगा तारीफ

घर में इन 5 सामान से बनाएं केमिकल फ्री फेस वॉश, जानें Homemade Face Wash बनाने का तरीका

बैठकर पैर क्यों हिलाते हैं लोग, समझें इसका साइकोलॉजिकल लोचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल