1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Weight Loss के लिए गेहूं से कहीं ज्यादा असरदार है जौ, इस तरह डाइट में करें शामिल, कम होने लगेगा मोटापा

Weight Loss के लिए गेहूं से कहीं ज्यादा असरदार है जौ, इस तरह डाइट में करें शामिल, कम होने लगेगा मोटापा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Oct 29, 2024 08:45 am IST,  Updated : Oct 29, 2024 08:45 am IST

How To Use Barley For Weight Loss: वजन घटाने के लिए गेहूं नहीं बल्कि जौ का इस्तेमाल करें। जौ तेजी से मोटापा कम करता है। जौ का सेवन करने से शरीर में वाटर रिटेंशन की समस्या नहीं होती और इससे फैट तेजी से बर्न होता है। जानिए कैसे करें जौ का इस्तेमाल?

वजन घटाने के लिए जौ- India TV Hindi
वजन घटाने के लिए जौ Image Source : FREEPIK

वजन घटाना है तो सबसे पहले अपनी डाइट में बदलाव करें। मोटापा कम करने के लिए खाने में गेहूं की जगह जौ का इस्तेमाल करें। सिर्फ अनाज बदलकर खाने से ही आपका वजन काफी कम हो जाएगा। जी हां खाने में जौ का इस्तेमाल कर आप कई किलो वजन घटा सकते हैं। शरीर में हार्मोन इंबैलेंस होने से कई बार मोटापा बढ़ता है तो कई बार वाटर रिटेंशन भी इसका कारण होता है। ऐसे में जौ का सेवन करने से शरीर में वॉटर रिटेंशन को किया जा सकता है। आप जौ को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए जौ कितना फायदेमंद है (Barley For Weight Loss)

फाइबर से भरपूर जौ आपको काफी देर तक फुल रखता है। जौ का सेवन करने के बाद आपको क्रेविंग नहीं होती और इससे शरीर में कैलोरी इंटेक भी कम होता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और कैलोरी बर्न करने में जौ असरदार अनाज है। जौ ग्लूटन फ्री अनाज है जिससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। जौ हार्मोंस को बूट करता है और इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

जौ से क्या बनता है और कैसे इस्तेमाल करें?

जौ का दलिया- मोटापा कम करने के लिए आप जौ का दलिया खा सकते हैं। जौ का दलिया खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। ये वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप नाश्ता, लंच या डिनर किसी भी वक्त जौ का दलिया खा सकते हैं। जौ का दलिया फाइबर से भरपूर होता है इसे पचाना आसान है। दलिया को सब्जियां डालकर पकाने से स्वाद काफी बढ़ जाता है।

जौ सूप- रात में हल्का खाना है तो जौ का सूप बनाकर डिनर में पी सकते हैं। लाइट डिनर पसंद करने वालों के लिए जौ का सूप परफेक्ट ऑप्शन है। जै का सूप बनाने के लिए आपको जौ, थोड़े टमाटर, प्याज, गाजर, धनिया और मसाले लेकर उबलाने होंगे। सारी चीजों को पीसकर सूप बना लें और पी लें।

जौ की रोटी- रोटी पसंद करने वाले लोग गेहूं की रोटी खाने की बजाय जौ की रोटी खाएं। जौ की रोटी वजन घटाने में असरदार साबित होती है। जौ का आटा मार्केट में आसानी से मिल जाता है। आप चाहें तो घर में भी पीस सकते हैं। अगर सिर्फ जौ की रोटी आपसे नहीं बन रही है तो आप इसमें थोड़ा गेहूं भी मिक्स कर सकते हैं। इस लो कैलोरी रोटी को खाने से मोटापा कम होगा।

जौ की चाय- आपको जानकर हैरानी होगी कि जौ की चाय भी बनाई जाती है। खाली पेट आप इस चाय को पी सकते हैं। दिनभर में एक बार जौ की चाय पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जौ की चाय बनाने के लिए 1 कप पानी में जौ को उबालने के लिए रख दें और फिर इसे छानकर गर्मागरम ही पी लें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल