1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दिवाली गिफ्ट के रूप में ये 5 पौधे देना होता है लकी, इन प्लांट्स को लगाने से घर में खूबसूरती और गुड लक आएगा

दिवाली गिफ्ट के रूप में ये 5 पौधे देना होता है लकी, इन प्लांट्स को लगाने से घर में खूबसूरती और गुड लक आएगा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Oct 28, 2024 10:34 am IST,  Updated : Oct 28, 2024 10:34 am IST

Best Plants For Gift: दिवाली पर लोग तरह-तरह के गिफ्ट देते हैं। इन दिनों प्लांट्स गिफ्ट करने का भी चलन काफी बढ़ गया है। दिवाली पर आप ये 5 लकी प्लांट्स किसी को दे सकते हैं। इससे घर में खूबसूरती और गुड़ लक आएगा। ये हैं गिफ्टिंग के लिए बेस्ट प्लांट।

Plants For Diwali Gift- India TV Hindi
Plants For Diwali Gift Image Source : FREEPIK

दिवाली पर गिफ्ट देने के लिए इनडोर और आउटडोर प्लांट्स बेस्ट ऑप्शन है। आप खूबसूरत पॉट्स के साथ किसी भी प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे कई लकी प्लांट हैं जिन्हें गिफ्ट करना अच्छा माना जाता है। पौधे गिफ्ट देने से घर में खुशहाली आती है। इन दिनों बढ़ते प्रदूषण को रोकने में भी ये प्लांट मदद करते हैं। इन प्लांट्स से वायु शुद्ध होती है और घर में पैदा होने वाली नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। ऐसे कई पौधे हैं जिन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है। आइये जानते हैं गुड लक लाने वाले प्लांट्स कौन से हैं, जो घर में धन, समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। आप इन्हें दिवाली पर किसी को भी गिफ्ट कर सकते हैं।

दिवाली गिफ्ट के लिए लकी प्लांट (Plants For Diwali Gift)

बैम्बू प्लांट- दिवाली पर आप खूबसूरत बैम्बू यानि बांस का पौधा किसी को गिफ्ट कर सकते गैं। घर में बैम्बू प्लांट को लगाना शुभ होता है। आप किसी कांच के पॉट के साथ बैंबू ट्री गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में आपको अलग-अलग रेंज में ये प्लांट्स मिल जाएंगे। आप चाहें तो नर्सरी से भी बैम्बू और पॉट्स खरीदकर गिफ्ट कर सकते हैं। बैम्बू घर में लगाने से सुख, शांति और समृद्धि आती है। आप इस प्लांट को इनडोर या आउटडोर कहीं भी लगा सकते हैं।

मनी प्लांट- मनी प्लांट की कई वैरायटी मिलती हैं। गिफ्ट किया हुआ मनी प्लांट घर में सुख समृद्धि लेकर आता है। मनी प्लांट घर में लगाने से घर सुंदर लगता है और इससे हवा भी शुद्द होती है। हरा भरा मनी प्लांट का पौधा घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। आप किसी खूबसूरत पॉट के साथ मनी प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं। सेहत के लिए भी मनी प्लांट को अच्छा माना गया है। 

स्नेक प्लांट- लकी प्लांट की सूची में स्नेक प्लांट भी शामिल है। इस पौधे को मेंटेन करना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। स्नेक प्लांट को आप घर के अंदर और बाहर कहीं भी लगा सकते हैं। बहुत कम पानी में ये पौधा आसानी से बढ़ जाता है। गिफ्ट के लिए आप मदर टंग प्लांट खरीद सकते हैं। ये हवा को क्लीन कर घर में ऑक्सिजन का लेवल बढ़ता है। स्नेक प्लांट से घर में सुख-शांति आती है।

सफेद पीस लिली- व्हाइट पीस लिली गिफ्ट के लिए अच्छा पौधा है। इस प्लांट को घर के अंदर रखा जा सकता है। दिखने में बेहद खूबसूरत लगने वाला लिली का पौधा और फूल आसानी से ग्रो करने वाला प्लांट है। इस पौधे को घर में लगाने से शांति आती है और ये हवा को भी साफ करता है। गुड लक प्लांट में पीस लिली भी शामिल है। आप इसे गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं।

जेड प्लांट- क्रासुला का पौधा जिसे जेड प्लांट कहते हैं। जेड प्लांट गिफ्ट के लिए अच्छा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये गुड लक प्लांट घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है। जेड प्लांट घर में लगाने से धन समृद्धि आती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और ये प्लांट मनी को अपनी ओर खींचता है। जेड प्लांट उपहार के लिए अच्छा माना जाता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल