1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इस दिवाली बनाएं हलवाई जैसे दानेदार बूंदी के लड्डू, इन टिप्स से कुछ ही समय में बनकर होगा तैयार, जाने रेसिपी

इस दिवाली बनाएं हलवाई जैसे दानेदार बूंदी के लड्डू, इन टिप्स से कुछ ही समय में बनकर होगा तैयार, जाने रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 26, 2024 07:05 pm IST,  Updated : Oct 26, 2024 07:05 pm IST

घर बैठे बूंदी के लड्डू बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। आपकी रसोई में रखी इन चीजों से ही लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे। तो, जानते हैं बूंदी के लड्डू बनाने की रेसिपी।

Boondi Ke Laddu Kaise Banaye - India TV Hindi
Boondi Ke Laddu Kaise Banaye Image Source : SOCIAL

बूंदी के लड्डू स्वाद से भरपूर होते हैं एक लड्डू से कभी किसी का मन नहीं भरता है। बूंदी के लड्डू का स्वाद बच्चे बूढ़े हर कोई पसंद करता है। अब, जबकि दिवाली नज़दीक आ गयी है तो आ इस त्योहार वाले सीज़न में बूंदी के दानेदार लड्डू बनाकर मेहमानों को परोस सकते हैं। बूंदी के लड्डू हलवाई स्टाइल में बनाना बेहद मुश्किल है लेकिन अगर आप हमारे ट्रिक से यह लड्डू बनाएंगे तो आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। बस आपको कुछ चीजों को फॉलो करना है आप घर बैठे बूंदी के लड्डू (Boondi Ladoo Recipe) को बना सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा कुछ चाहिए भी नहीं। आपकी रसोई में रखी इन चीजों से ही लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे। तो, जानते हैं बूंदी के लड्डू बनाने की रेसिपी।

 

बूंदी लड्डू के लिए सामग्री: Boondi Ladoo Recipe Ingredients

2 कटोरी बेसन, 3 कटोरी चीनी, 1 कटोरी सूजी, इलायची, घी ओर तेल

बूंदी लड्डू बनाने की विधि: know How to Make Boondi Ladoo Recipe

  • पहला स्टेप: बूंदी का लड्डू बनाना बहुत मुश्किल नहीं है सबसे पहले एक बड़े बाउल में 2 कटोरी बेसन में 1 कटोरी सूजी और 1 कटोरी चीनी मिला लें। इसमें थोड़ा सा केसरिया रंग मिला लें और इन्हें आपस में अच्छी तरह से फेंट लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब अब गैस ऑन कर एक कड़ाही लें और इसमें घी या तेल डाल लें। अब एक पूड़ी छानने वाली छन्नी लें और इसमें बेसन को डालते हुए गोल-गोल बूंदी बनाएं और सभी बूंदी को तलकर एक बर्तन में रख लें. 

  • तीसरा स्टेप: अब गैस पर दूसरी कड़ाही रखें और उसमें 5 कप पानी डालें फिर 2 कटोरी चीनी, कुछ इलायची पाउडर और हल्का सा रंग डालकर चाशनी तैयार कर लें। जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तब बूंदी को चाशनी में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब हाथ में घी लगाएं और बूंदी को लेकर लड्डू बांधें। स्वाद से भरपूर लड्डू तैयार है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल