1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्या पालक के नाम पर मिल रहा है पशुओं का चारा? घर के बाहर खाने से पहले सौ बार सोचें

क्या पालक के नाम पर मिल रहा है पशुओं का चारा? घर के बाहर खाने से पहले सौ बार सोचें

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 22, 2023 02:24 pm IST,  Updated : Mar 22, 2023 02:24 pm IST

अगर आप घर के बाहर पालक की सब्जियां जैसे पालक पसंदा या पालक पनीर खाते हैं तो, आप पालक के नाम पर नुकसानदेह चीजों का शिकार हो सकते हैं।

palak ki sabji - India TV Hindi
palak ki sabji Image Source : FREEPIK

कुछ लोग घर के बाहर खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे लोग हफ्ते में ज्यादातर रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं, ऑनलाइन खाना मंगवाते हैं और स्ट्रीट फूड्स का सेवन करते हैं। लेकिन, ये तरीका सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जी हां, ऐसा इसलिए कि बाहरी खाने में मिलावट हो सकती है और साफ-सफाई की कमी हो सकती है। इसी वजह से आप फूड प्लाइजनिंग और पेट में इंफेक्शन जैसी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको घर के बाहर पालक जैसी चीजों की सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। क्यों जानते हैं।

घर के बाहर क्यों न खाएं पालक की सब्जी- Adulteration with palak ki sabji side effects in hindi

घर के बाहर पालक की सब्जी खाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल, कई रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड्स में पालक की जगह बरसीम घास (barsing grass) की मिलावट हो सकती है। ये घास जानवरों का चारा है और अगर इंसान इसे खाते हैं तो ये पाचन क्रिया को खराब कर सकता है। साथ ही अपच, गैस और दस्त का कारण बन सकता है।

barsing grass
Image Source : FREEPIKbarsing grass

झड़ते बालों के लिए ऐसे इस्तेमाल करें नारियल तेल, जानें और आजमाएं ये देसी उपाय

साथ ही पालक के नाम पर वीड्स या जंगली घास का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर पालक के साथ मूली के पत्ते, गोभी के पत्ते और अन्य चीजों के पत्तों की मिलावट हो सकती है। ये असल में आपके पेट के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। इसके अलावा घर के बाहर इन जगहों पर बनी पालक की सब्जियों में साफ-सफाई (palak ki sabji side effects in hindi) की कमी हो सकती है। इसमे छोटे-छोटे माइक्रोब्स और कीड़े-मकोड़े हो सकते हैं, जो कि सब्जी में साफ-सफाई की कमी के कारण आ गए हों। तो, इससे आपको कई बीमारियों का खतरा हो सकता है।

बहुत काम की है विटामिन डी से भरपूर ये सब्जी, हाई कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों के लिए है फायदेमंद

पालक की सब्जी बन सकती है कई बीमारियों का कारण-May cause many diseases

पालक की सब्जी कई बीमारियों का कारण बन सकती है। दरअसल, इस सब्जी की वजह से आपके पेट में कीड़े हो सकते हैं जो कि ब्रेन तक जा सकते हैं। इस सब्जी की वजह से पेट में इंफेक्शन, फूड प्वाइजनिंग और कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। तो, इन तमाम चीजों से बचने के लिए घर के बाहर पालक की सब्जी खाने से बचें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल