1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जीवन में आगे बढ़ाने का काम करेंगी जया किशोरी की ये बातें, आज ही बांध लें गांठ

जीवन में आगे बढ़ाने का काम करेंगी जया किशोरी की ये बातें, आज ही बांध लें गांठ

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 28, 2026 10:06 am IST,  Updated : Mar 28, 2026 10:06 am IST

Jaya Kishori Motivational Quotes in Hindi: जया किशोरी की कमाल की फैन फॉलोइंग है। उनके विचार लोगों को काफी प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां हम जया किशोरी के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं। यहां पढ़े उनके प्रेरक विचार।

Jaya Kishori Motivational Quotes in Hindi- India TV Hindi
Jaya Kishori Motivational Quotes in Hindi Image Source : JAYA KISHORI/INSTAGRAM

Jaya Kishori Motivational Quotes in Hindi: जया किशोरी भारत की एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका हैं। वे अपनी कथाओं, विशेष रूप से 'श्रीमद भागवत पुराण' और 'नसीहत' के लिए पूरे विश्व में जानी जाती हैं। उनके विचार अक्सर लोगों को प्रेरित करते हैं।  जया किशोरी के विचार जीवन की कठिनाइयों में धैर्य, भक्ति और सकारात्मकता की प्रेरणा देते हैं। ऐसे में यहां हम उनके प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको जीवन में आगे बढ़ाने का काम करेंगे। 

Jaya Kishori Motivational Inspirational Quotes in Hindi 

  • अपने आप को बड़ा बोलने से कोई बड़ा नहीं हो जाता, बड़प्पन तो तब नजर आए जब काम आप करें और तारीफ दुनिया करें।
  • जब आप गिरें तो किसी के सहारे का इंतजार न करें, खुद को उठाएं और फिर से शुरुआत करें। अपना स्वयं का सपोर्ट सिस्टम बनें।
  • सच्ची सफलता कर्म में है, शब्दों में नहीं।
  • गिरो तो खुद उठो, सीखो, संतोष रखो और ईश्वर पर भरोसा करो।
  • गलतियां करना जीवन का हिस्सा है, लेकिन उनसे सीखना और सुधार करना असली सफलता है।
  • अपनी तुलना किसी से भी न करें, क्योंकि हर व्यक्ति की राह और संघर्ष अलग होता है।
  • यदि आप सच में ईश्वर से प्रेम करते हैं, तो पहले उनके बनाए लोगों से प्रेम करना शुरू करें।
  • जीवन में कुछ क्षण बिगड़ जाने से पूरा जीवन व्यर्थ नहीं होता।
  • अगर कर्म पर भरोसा और भगवान के प्रति श्रद्धा रखेंगे, तो समय कितना भी खराब क्यों न हो, रास्ता जरूर मिलेगा।
  • हर दिन नया सीखें, ताकि खुद को हर दिन बेहतर बना सकें।
  • जब आपको लगेगा कि अब कुछ नहीं हो सकता, तभी चमत्कार होगा। बस कभी उम्मीद मत छोड़ना।
  • जैसी सोच वैसा जीवन, अच्छे विचारों को मन में बसाओ।
  • जो होता है अच्छे के लिए होता है। धैर्य रखो, सब ठीक हो जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल