1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. खूब चाव से खाते हैं पोहा लेकिन जानते हैं इसे किस चीज से बनाते हैं? जानें घर पर बनाने का तरीका?

खूब चाव से खाते हैं पोहा लेकिन जानते हैं इसे किस चीज से बनाते हैं? जानें घर पर बनाने का तरीका?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 25, 2026 11:30 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 11:33 pm IST

How is Raw Poha Made: पोहा हम सब खूब खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये बनता किस चीज़ से है? तो चलिए हम बताते हैं।

किस चीज से बनाते हैं कच्चा पोहा- India TV Hindi
किस चीज से बनाते हैं कच्चा पोहा Image Source : YOUTUBE - @SHE COOKS

पोहा भारत के सबसे पसंदीदा नाश्तों में से एक है। ज़्यादातर लोगों के सुबह की शुरुआत ही पोहा के नाश्ते से होती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस नाश्ते बड़े चाव से खाते हैं। पोहा सिर्फ जल्दी बनकट तैयार ही नहीं होता है बल्कि यह हल्का और स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी बहुत होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर पोहा बनता किस चीज़ से है और इसे घर पर कैसे बनाएं। चलिए हम आपको बताते हैं

किस चीज से बनता है पोहा?

पोहा जिसे हम रोज़ नाश्ते में खाते हैं, वह धान यानी कि कच्चे चावल से तैयार किया जाता है, जिसे मशीन में खास प्रक्रिया से गुज़ारकर पतला और चपटा बनाया जाता है। यही कारण है कि इसे 'चूड़ा' भी कहा जाता है। लेकिन थोड़ी मेहनत और सही प्रक्रिया से आप इसे खुद बना सकते हैं।

क्या है पोहा बनाने की विधि?

  • सबसे पहले अच्छे क्वालिटी के धान लें। धान से ही पोहा बनाने का बेस तैयार है। 

  • धान को साफ करके 1-2 दिन तक पानी में भिगोकर रखें। इससे दाने थोड़े नरम हो जाते हैं। 

  • अब भीगे हुए धान को हल्का सा उबाल लिया जाता है। इसे पूरी तरह नहीं पकाना होता, बस आधा पकाना होता है।

  • उबले हुए धान को धूप में अच्छी तरह सुखाया जाता है, ताकि उसमें नमी बिल्कुल न रहे। 

  • सूखे धान को कड़ाही में हल्का भूनते हैं। इससे दाने कुरकुरे और फ्लैट करने लायक बनते हैं। 

  • अब इन दानों को ओखली में दबाकर चपटा करें है। यही प्रक्रिया चावल को पोहे में बदल देती है। 

  • अंत में पोहे को छानकर उसके छिलके और टूटे हुए हिस्से अलग कर लिए जाते हैं। 

  • अब इस कच्चे पोहे को आप धोकर, स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते हैं।

घर पर यह प्रक्रिया थोड़ी मेहनत वाली है, इसलिए आमतौर पर लोग बाजार से तैयार पोहा खरीदते हैं। लेकिन आप इन कुछ तरीकों को फॉलो कर आप घर पर भी बना सकते हैं.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल