1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. नहाने के पानी में क्यों मिलाएं 2 चम्मच नींबू का रस? जान लेंगे तो बिना इसके नहाएंगे नहीं!

नहाने के पानी में क्यों मिलाएं 2 चम्मच नींबू का रस? जान लेंगे तो बिना इसके नहाएंगे नहीं!

 Published : Jan 08, 2024 10:34 am IST,  Updated : Jan 08, 2024 10:34 am IST

lemon juice in bath water: नींबू का रस पानी में मिलाकर नहाने से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ये ग्लोइंग स्किन पाने में मददगार है। इसके अलावा इसके कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

 lemon juice in bath water- India TV Hindi
lemon juice in bath water Image Source : SOCIAL

lemon juice in bath water: नींबू के रस का इस्तेमाल कई प्रकार से फायदेमंद है। ये विटामिन सी से भरपूर है जो कि क्लींजर की तरह है और स्किन के लिए बेहतर है। इसके अलावा ये त्वचा के लिए भी बेहतर है। हालांकि, नींबू का रस डैंड्रफ, खुश्की और खुजली में भी ये फायदेमंद है। लेकिन, कई अन्य वजहें भी हैं जिसकी वजह से आप स्किन के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। पर आज हम बात करेंगे नहाने के पानी में नींबू का रस मिलाने की।  दरअसल, पहले लोग इस तरीके को पूरे साल आजमाते थे और कई समस्याओं से बचे रहते थे। तो, जानते हैं नहाने के पानी में नींबू का रस के फायदे। 

नहाने के पानी में नींबू का रस के फायदे 

1. एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल है नींबू का रस

नहाने के पानी में नींबू का रस मिलाने का एक फायदा ये है कि ये रस एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि स्किन में दाने और एक्ने की समस्या को कम कर सकता है। ये एंटीफंगल भी है जो कि दाद-खाद-खुजली जैसी किसी भी फंगल इंफेक्शन में भी कारगर है। तो, जब आप नींबू के रस को नहाने के पानी में मिलाकर इस्तेमाल करते हैं तो ये स्किन की कई समस्याओं से बचाव में मददगार है। 

सर्दियों में कंट्रोल से बाहर हो सकता है शुगर, Swami Ramdev की बात मानें और डायबिटीज कंट्रोल करें

2. देसी क्लींजर है नींबू का रस

नींबू का रस देसी क्लींजर है क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है और ये विटामिन आपकी स्किन को अंदर से साफ करता है। नींबू का रस आपके पोर्स को साफ करता है और ऑयल की भी सफाई में मददगार है। इससे सारे पोर्स अंदर से साफ रहते हैं, दाने नहीं होते और स्किन की कई समस्याओं से बचाव होता है। 

lemon juice benefits
Image Source : SOCIALlemon juice benefits

पेशाब के जरिए शरीर से फ्लश ऑउट हो जाएगा Purine, हाई यूरिक एसिड के मरीज ट्राई करें ये जड़ी-बूटी

3. शरीर की बदबू दूर करता है

नींबू का रस शरीर की बदबू को दूर करता है। ये पसीने की गंध से लड़ने और इन्हें दूर करने में मदद करता है। दरअसल, ये पसीने का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को बेअसर कर देता है और फिर शरीर की बदबू को दूर करता है। तो, बस नहाने के पानी में नींबू का रस मिलाएं और फिर इस पानी से नहाएं। ये हमेशा कारगर तरीके से काम करता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल