1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मलाई से ज्यादा से ज्यादा देसी घी निकालने का तरीका, एक बार जरूर अपनाकर देखें

मलाई से ज्यादा से ज्यादा देसी घी निकालने का तरीका, एक बार जरूर अपनाकर देखें

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 13, 2026 10:56 am IST,  Updated : Aug 13, 2026 10:57 am IST

दूध में मलाई पूरा फैट होती है। मलाई को स्टोर करके आप इससे घी बना सकते हैं। आज हम आपको मलाई से ज्यादा से ज्यादा देसी घी निकालने का आसान तरीका बता रहे हैं।

मलाई से ज्यादा घी कैसे निकालें- India TV Hindi
मलाई से ज्यादा घी कैसे निकालें Image Source : INDIA TV

भारतीय घरों में खाने में घी का इस्तेमाल किया जाता है। शुद्ध देसी घी पूजा, खाना पकाने, पराठे और सब्जी बनाने में भी किया जाता है। शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग मलाई से घी निकालते हैं। कुछ लोग मलाई को दही डालकर जमा देते हैं फिर इससे मक्खन और फिर उससे घी निकालते हैं। कुछ लोग सीधे मलाई को कड़ाही में डालकर गर्म करने रख देते हैं और मक्खन निकाल लेते हैं। वहीं कुछ लोग मलाई को मिक्सी में चलाकर उसका मक्खन निकालते हैं और फिर उससे घी निकालते हैं। आज हम आपको मलाई से ज्यादा से ज्यादा देसी घी निकालने का आसान तरीका बता रहे हैं। जिससे आप घर में ही मलाई से घी निकाल सकते हैं।

मलाई से ज्यादा से ज्यादा घी कैसे निकालें

मलाई दूध का पूरा फैट होती है। इसे जरा सा चलाने से पूरा मक्खन निकल आता है। हम आपको मलाई से ज्यादा से ज्यादा घी निकालने के दो तरीके बता रहे हैं। जिससे आप घर पर ढेर सारा मक्खन निकाल सकते हैं।

मलाई को बिना जमाए मक्खन निकालना- पहला तरीका है कि आप हफ्ते 10 दिन के लिए मलाई को फ्रीजर में स्टोर करते रहें। अब जिस दिन घी निकालना है उससे एक दिन पहले मलाई को फ्रिज में स्टोर कर लें। यानि फ्रीजर से बाहर निकाल दें। जब मलाई पूरी तरह से पिघल जाए तो इसमें से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मलाई लेकर मिक्सी में डालकर चलाएं। मलाई गाढ़ी होती है तो चलाते वक्त 1 कप ठंडा पानी डाल दें। इससे कुछ ही देर में सारा मक्खन ऊपर आ जाएगा। पूरी मलाई से ऐसे ही मक्खन निकाल लें। अब गैस पर कड़ाही रखें और उसमें मक्खन डालकर घी बना लें। इससे काफी ज्यादा मात्रा में घी निकलता है।

मलाई को जमाकर मक्खन निकालना- दूसरा तरीका है कि मलाई को फ्रीजर से निकालकर बाहर रख दें। इसमें 1 गिलास गर्म दूध डालें और 2-3 बड़े चम्मच दही डालकर इसे जमाने के लिए रख दें। अब इसे कुछ देर चलाएं तो मक्खन निकल आएगा। मक्खन को पिघलाकर इससे घी बना लें। दूसरा तरीका है कि आप एक डब्बे में मलाई को स्टोर करें और उसमें पहले ही दिन दही भी डाल दें। अब इसे फ्रिज में रखें और रोजाना मलाई डालते रहें। जब घी निकालना हो उससे एक रात पहले इसे बाहर रख दें। सुबह मथनी से चलाकर या मिक्सी में चलाकर मक्खन निकाल लें। अब इसे पिघलाकर घी बना लें। इस तरह भी काफी ज्यादा मक्खन और बचा हुआ छाछ निकलता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल