1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वजन घटाने वाले लोग ऐसे खाएं मेथी, मेटाबोलिज्म तेज करने के साथ पेट होगा साफ

वजन घटाने वाले लोग ऐसे खाएं मेथी, मेटाबोलिज्म तेज करने के साथ पेट होगा साफ

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 06, 2023 09:52 am IST,  Updated : Apr 06, 2023 09:52 am IST

वेट लॉस के लिए मेथी के फायदे: वजन बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण है खराब डाइट। ऐसे में मेथी का सेवन इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

methi for weight loss - India TV Hindi
methi for weight loss Image Source : FREEPIK

वेट लॉस के लिए मेथी के फायदे: मेथी के बीजों को कई बीमारियों का इलाज माना जाता है। ये न सिर्फ बाल बढ़ाने और शुगर मेटाबोलिज्म में मददगार हैं बल्कि, ये आपको वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं। जी हां, भले ही आपको भरोसा न हो पर ये आपके शरीर में ऐसी स्थितियां बनाते हैं कि आप वेट लॉस (methi for weight loss in hindi) की ओर चले जाते हैं। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

वेट लॉस में मेथी के फायदे-Methi benefits for weight loss in hindi

1. मेथी से मेटाबोलिक रेट बढ़ता है

जब आपके शरीर का मेटाबोलिज्म स्लो होता है तो इसकी वजह से फैट जमा होने लगता है और यही वजन बढ़ाता है। मेथी के बीज, एक रफेज और फाइबर से भरपूर फूड की तरह काम करते हैं जो शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ाते हैं और वेट लॉस में मददगार हैं। साथ ही ये बॉवेल मूवमेंट को तेज करते हैं जिससे तेजी से वेट लॉस होता है।

सोने से पहले नथुनों में डालें 2 बूंद गाय का घी, काले बालों के लिए बेहद कारगर है ये नानी का नुस्खा

2. मेथी फैट बर्न करने में मददगार

फैट बर्न करने के लिए आपके शरीर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए। जब आप मेथी खाते हैं तो इसका फाइबर, नसों में जमा फैट को अपने साथ बाहर निकाल लाता है और मल के साथ इसे पासऑउट करने में मदद करती है। 

weight_loss
Image Source : FREEPIKweight_loss

स्वाद से लेकर सेहत तक, मखाने की खीर का नहीं है कोई जवाब, ऐसे बनाएं घर पर

3. मेथी प्रोटीन हार्मोनल हेल्थ के लिए मददगार

मेथी के बीजों में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका हार्मोनल हेल्थ सही रहता है। ये आपके शरीर में भूख को नियंत्रित करने में मददगार है। साथ ही ये बीज मांसपेशियों की ताकत बढ़ाते हैं जिससे एक्सरसाइज के साथ वेट लॉस में मदद मिलती है।

वजन घटाने के लिए मेथी कैसे खाएं-How to use methi dana for weight loss in hindi

वजन घटाने के लिए मेथी को भिगोकर रख दें और रोज सुबह नाश्ते से पहले 1 मुट्ठी मेथी दाना खाएं और 1 गिलास पानी पिएं। ऐसा करना आपको आसानी से वेट लॉस करने में मददगार करेगा और इसका असर आप अपने बालों और शरीर के तमाम हिस्सों पर देखेंगे।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल