हमारे घरों में बिना डिजर्ट के खाना हमेशा अधूरा माना जाता है। भारतीय घरों में हर शुभ काम की शुरुआत मीठा खाकर ही किया जाता है। वैसे आमतौर पर लोग अपने घरों में चावल की खीर बनाकर मीठे का लुत्फ उठाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मखाने का खीर ट्राई किया है। स्वामी रामदेव के अनुसार मखाना खाने से बच्चों से लेकर बड़ों तक को लाभ मिलता है। इसका सेवन करने से जहां तनाव से राहत मिलती हैं तो दूसरी ओर अच्छी नींद लाने में, वजन कम करने में, लंबी उम्र तक जवां रखने में मदद करता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी अच्छी है। चलिए आपको बताते हैं कि घर पर कैसे बनाएं टेस्टी मखाने की खीर।
मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले पैन में थोड़ा सा घी डालकर मखानों को हल्का फ्राई कर लें। अब एक गहरा पैन रखें और उसमें दूध डालकर उबाल लें। उबाल आ जाने के बाद इसमें मखाने डाल दें। इसके बाद इसमें सभी ड्राई फूट्स डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसे गाढ़ा होने तक लगतार चलाएं। इसके बाद इलायची पाउडर और शहद या शक्कर डालकर 1-2 पकाने के बाद गैस बंद कर दें। आप चाहे तो खीर को गर्म या ठंडा सर्व कर सकते हैं।
संपादक की पसंद