1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. चुटकियों में हो जाएगा किचन का सारा काम, इन 5 चीजों को बना लें अपनी लाइफ का हिस्सा

चुटकियों में हो जाएगा किचन का सारा काम, इन 5 चीजों को बना लें अपनी लाइफ का हिस्सा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 28, 2024 11:36 am IST,  Updated : Aug 28, 2024 11:36 am IST

Useful Kitchen Appliances: किचन में काम करने में घंटों का समय लगता है। अगर घर में मेहमान आने वाले हों तो फिर 1-2 घंटे में भी पूरा खाना बनकर तैयार नहीं होता है। ऐसे में किचन के काम को आसान बनाने के लिए आप इन 5 अप्लाइंसेस को घर में जरूर रखें।

Useful Kitchen Appliances- India TV Hindi
Useful Kitchen Appliances Image Source : FREEPIK

खाना बनाने के लिए किचन में कई घंटे कुकिंग करनी पड़ती है। अगर कोई रिश्तेदार आ रहे हों तो फिर आपके 2-3 घंटे किचन में कुकिंग करते ही बीत जाते हैं। खड़े खड़े पैर दर्द करने लगते हैं। ऐसे में आपको अपनी किचन को स्मार्ट बनाने की जरूरत है। किचन के काम को आसान बनाने के लिए आपको अपनी रसोई में कुछ जरूरी इलेक्ट्रिल और नॉन इलेक्ट्रिक अप्लाइंसेस जरूर रखने चाहिए। इससे आप पूरा खाना आसानी से बना सकते हैं और वो भी बहुत कम समय में। जानिए कौन से अप्लाइंसेस किचन में आपके काम को आसान बनाते हैं?

किचन का काम आसान बनाती हैं ये चीजें

  1. इलेक्ट्रिक राइस कुकर- राइस बनाना वैसे तो आसान है लेकिन कई बार चावल उतने खिले-खिले नहीं बनते हैं। खासतौर से जब घर में मेहमान आ रहे हों तो खिले-खिले चावल बनाना अपने आप में बड़ा टास्क हो जाता है। इसके लिए आप इलेक्ट्रिक राइस कुकर खरीद सकते हैं। इससे बिना जले, बिना चिपके और बिना गीले आपके चावल एकदम खिले हुए बनेंगे। हर कोई आपसे ऐसे चावल बनाने का सीक्रेट पूछेगा। खास बात ये है कि राइस कुकर में सिर्फ 10 मिनट में चावल बनकर तैयार हो जाते हैं।

  2. इलेक्ट्रिक चॉपर- खाने में कई बार मिक्सी में पिसा हुआ मसाला पसंद नहीं आता है। कुछ चीजों में प्याज टमाटर या दूसरी सब्जियों की फाइन चॉपिंग चाहिए होती है। जिसे करने में काफी समय लगता है। ऐसे में आप इलेक्ट्रिक चॉपर खरीद सकते हैं। इससे आप एकदम फाइन चॉप कर सकते हैं। सब्जी, मसाला या फिर किसी भी चीज को ये चॉपर प्रॉपर चॉप करते हैं और आपका काम आसान बना देते हैं।

  3. माइक्रोवेव- कई बार खाना बनाकर रख लेते हैं और जब मेहमान आते हैं तो उन्हें गर्म करके सर्व करते हैं। हालांकि दोबारा गर्म करने पर खाने का स्वाद थोड़ा अलग हो जाता है। कुछ चीजें तो अच्छी तरह से गर्म भी नहीं हो पाती हैं। इसके लिए घर में माइक्रोवेव का होना जरूरी है। माइक्रोवेव में चीजें बिना जले अंदर तक गर्म हो जाती हैं और इससे खाने में एकदम ताजा जैसी फ्रेशनेस बनी रहती है।

  4. एयर फ्रायर- आजकल लोग डीप फ्राई खाने से बचते हैं। अगर आप भी ऑयली खाना नहीं चाहते हैं और घर में ही हेल्दी स्नैक्स बना कर खाना चाहते हैं तो इसके लिए एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें। बहुत कम तेल में आप इसमें एक से एक शानदार स्नैक्स बनाकर खा सकते हैं। न जलने का डर और ही घंटों खड़े रहने का झंझट रहेगा।

  5. दही और पनीर मेकर- आजकल लोगों को दही जमाना नहीं आता है। कई बार मौसम ज्यादा ठंडा या गर्म होने पर घर में ठीक से दही नहीं जम पाता है। ऐसे में आपकी लाइफ को आसान बना सकता है दही मेकर। आप इसमें दही डालकर रख दें और एकदम गाढ़ा दही जमकर तैयार हो जाएगा। आप इसी तरह पनीर मेकर भी मंगा सरके हैं। इससे आप घर में आसानी से दूध से पनीर तैयार कर सकते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल