1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में सूजी से फटाफट बना लें टेस्टी रोल, मिनटों में तैयार हो जाएगी स्वाद और सेहत से भरपूर है ये रेसिपी

नाश्ते में सूजी से फटाफट बना लें टेस्टी रोल, मिनटों में तैयार हो जाएगी स्वाद और सेहत से भरपूर है ये रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 28, 2024 10:20 am IST,  Updated : Aug 28, 2024 10:20 am IST

Suji Roll Recipe: नाश्ते में फटाफट कुछ तैयार करना है तो आप सूजी रोल बनाकर खा सकते हैं। बच्चों को भी ये हेल्दी और टेस्टी नाश्ता खूब पसंद आएगा। जानिए मिनटों में तैयार होने वाली ये सूजी ब्रेकफास्ट रेसिपी।

सूजी रोल रेसिपी- India TV Hindi
सूजी रोल रेसिपी Image Source : SOCIAL

नाश्ते में अलग-अलग चीजें खाने का मन करता है। हालांकि दिन की शुरूआत कुछ हेल्दी खाने के साथ करनी चाहिए। यानि सेहत और स्वाद दोनों एक साथ होने चाहिए। इसके लिए सूजी का टेस्टी नाश्ता बना सकते हैं। नाश्ते में सूजी रोल बनाकर खाएं। सूजी रोल बनाना बेहद आसान है। आप इसे स्नैक्स टाइम में भी इंजॉय कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को सूजी रोल का स्वाद खूब पसंद आएगा। जानिए सूजी रोल बनाने की रेसिपी।

सूजी रोल तैयार करने के लिए सामग्री:

स्टेप 1-  सूजी रोल बनाने के लिए आपको 1 कप सूजी, आधा कप दही, आधा कप पानी, स्वादानुसार नमक, 1 टेबलस्पून ऑयल, स्टफिंग बनाने के लिए आलू और फ्राई करने के लिए तेल चाहिए।

सूजी रोल बनाने की रेसिपी:

स्टेप 2-  सूजी रोल बनाने के लिए किसी बर्तन में सूजी डालें और उसमें दही, नमक और थोड़ा सा पानी मिक्स कर घोल बना लें। इसमें कलर के लिए 1 पिंच हल्दी भी डाल सकते हैं। इसे 20 मिनट के लिए फूलने के लिए रख दें।

स्टेप 3- अब जो भी स्टफिंग पसंद हो आलू, पनीर या किसी दूसरी सब्जी की वो तैयार कर लें। स्टफिंग में अपने हिसाब से मसाले और हरा धनिया, हरी मिर्च काटकर डाल लें। स्टफिंग में गाजर, बीन्स, मटर जैसी सब्जियों का भी उपयोग कर सकते हैं।

स्टेप 4- जब सूजी फूल जाए तो उसमें थोड़ा तेल डालें और मिक्स कर लें। अब किसी नॉन-स्टिक तवे पर भी तेल लगाएं और सूजी के घोल को फैलाकर पैनकेक जैसी शेप दें।

स्टेप 5- अब इसे पलट दें और फिर सिकी हुई साइड में स्टफिंग भरें और इसे रोल की तरह से फोल्ड करते जाएं। अब एक पैन में ऑयल गर्म करें और उसमें रोल को हल्का सुनहरा होने शैलो फ्राई करें। आप चाहें को इन्हें बिना फ्राई किए भी खा सकते हैं। अब रोल को पसंदीदा शेप में काट लें। आप इन्हें बिना काटे भी खा सकते हैं। सूजी रोल को हरी चटनी या सॉस के साथ इंजॉय कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल