1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Nelson Mandela Motivational Quotes in Hindi: सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेगी नेल्सन मंडेला की ये 10 बातें, जीवन में कर लें लागू

Nelson Mandela Motivational Quotes in Hindi: सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेगी नेल्सन मंडेला की ये 10 बातें, जीवन में कर लें लागू

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 30, 2025 11:48 am IST,  Updated : Oct 30, 2025 11:48 am IST

Nelson Mandela Motivational Quotes in Hindi(नेल्सन मंडेला के प्रेरक विचार):नेल्सन मंडेला एक दक्षिण अफ़्रीकी राजनीतिज्ञ जिन्होंने 1994 से 1999 तक दक्षिण अफ़्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उनके विचार युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। ऐसे में यहां पढ़ें नेल्सन मंडेला के प्रेरक, अनमोल विचार।

Nelson Mandela Motivational Quotes- India TV Hindi
Nelson Mandela Motivational Quotes Image Source : INDIA TV

Nelson Mandela Motivational Quotes in Hindi(नेल्सन मंडेला के प्रेरक विचार): नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के महान नेता और अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख सदस्य थे। वे दक्षिण अफ्रीका में नस्लीय भेदभाव और रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक माने जाते हैं। उनका जीवन और कार्य न केवल दक्षिण अफ्रीका, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को दक्षिण अफ्रीका के एक छोटे से गांव, मवेजो में हुआ था। उनका असली नाम "रोलिहलाहला मंडेला" था, और 'नेल्सन' नाम उन्हें स्कूल में एक टीचर ने दिया था। उनका संबंध तेम्बु जनजाति से था और वे एक पारंपरिक राजा के परिवार से आते थे।

मंडेला ने अपनी शिक्षा दक्षिण अफ्रीका के विश्वविद्यालयों में प्राप्त की, और उन्होंने जोहान्सबर्ग में कानून की पढ़ाई की। बाद में वे जोहान्सबर्ग में एक वकील बने और अपनी प्रैक्टिस शुरू की। 1948 में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति लागू की गई, जिसमें श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच भेदभाव किया जाता था। मंडेला ने रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाई और अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (ANC) से जुड़कर इसके खिलाफ संघर्ष शुरू किया। उन्होंने शांतिपूर्ण विरोधों और नागरिक अवज्ञा आंदोलनों में भाग लिया, लेकिन बाद में जब शांतिपूर्ण विरोधों का कोई असर नहीं हुआ, तो उन्होंने सशस्त्र संघर्ष का समर्थन किया। 1962 में मंडेला को गिरफ्तार कर लिया गया और 1964 में उन्हें 'राजद्रोह' और 'सशस्त्र संघर्ष' के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। वे कुल 27 साल तक जेल में रहे। यह समय उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने संघर्ष को जारी रखा। 1990 में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति का अंत हुआ, और मंडेला को जेल से रिहा कर दिया गया। 1994 में पहली बार रंगभेद विरोधी चुनाव हुए, जिसमें मंडेला ने जीत हासिल की और दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। ऐसे में यहां पढ़ें नेल्सन मंडेला के अनमोल, प्रेरक विचार हिंदी में। 

Nelson Mandela Motivational Inspirational Quotes in hindi

1. शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।

2. जब किसी व्यक्ति को वह जीवन जीने के अधिकार से वंचित कर दिया जाता है जिसमें वह विश्वास करता है, तो उसके पास अपराधी बनने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है।

3. मैंने सीखा कि साहस डर की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि उस पर विजय है। बहादुर आदमी वह नहीं है जिसे डर नहीं लगता, बल्कि वह है जो डर पर विजय पा लेता है।

4. एक अच्छा दिमाग और अच्छा दिल हमेशा एक जबरदस्त संयोजन होता है। लेकिन जब आप उसमें एक साक्षर जीभ या कलम जोड़ते हैं, तो आपके पास कुछ बहुत खास होता है।

5. यह हमेशा असंभव सा लगता है जब तक कि पूरा न हो जाय।

6. कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति की त्वचा के रंग, उसकी पृष्ठभूमि या उसके धर्म के कारण उससे नफरत करते हुए पैदा नहीं होता है। लोगों को नफरत करना सिखाया जाता है, और अगर वे नफरत करना सीख सकते हैं, तो उन्हें प्यार करना भी सिखाया जा सकता है, क्योंकि प्यार इसके विपरीत की तुलना में मानव हृदय में अधिक स्वाभाविक रूप से आता है।

6.दृढ़ता, जिद्द और विश्वास से हम अपने हर सपने को पूरा कर सकते हैं।

7.यह वह समय नहीं है कि पीछे हटें। अब वह समय है जो हमने शुरू किया था उसके लिए आगे बढ़ाने का।

8.मुसीबतें किसी को तोड़ती हैं तो किसी को मजबूत भी बनाती हैं. कोई भी कुल्हाड़ी इतनी तेज नहीं होती कि वो लगातार प्रयास करने वाले के हौसले को तोड़ सके।

9.जैसे हम अपनी रोशनी को चमकने देते हैं, हम अनजाने में अन्य लोगों को भी ऐसा करने की अनुमति दे देते हैं।

10.पैसों से सफलता नहीं मिलती. पैसे कमाने की स्वतंत्रता से सफलता मिलती है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल