1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रिश्ते की नींव को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए? नए कपल्स के लिए मददगार रिलेशनशिप टिप्स

रिश्ते की नींव को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए? नए कपल्स के लिए मददगार रिलेशनशिप टिप्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 30, 2024 02:33 pm IST,  Updated : Jun 30, 2024 02:56 pm IST

अगर आप अपने रिलेशनशिप को अटूट बनाना चाहते हैं तो आपको अपने रिश्ते की नींव को मजबूत बनाने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे...

Couple- India TV Hindi
Couple Image Source : FREEPIK

अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ यही सोचकर रिलेशनशिप में आ रहे हैं कि आप उनके साथ अपनी जिंदगी बिताएंगे तो आपको कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। अपने पार्टनर के साथ जिंदगी का सफर तय करते समय आप दोनों के बीच में कोई दरार पैदा न हो, इसके लिए आपको अपने रिश्ते की नींव को स्ट्रॉन्ग बनाने की जरूरत है। अगर आप अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में कुछ बातों पर फोकस करेंगे तो ब्रेकअप होने की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

जरूरी है भरोसा कायम करना

रिश्ते की शुरुआत में कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे आपके पार्टनर को भरोसा डगमगा जाए। भरोसा आपके रिलेशनशिप की गाड़ी का सबसे जरूरी पहिया है। भरोसे के मामले में एक छोटी सी चूक भी आप दोनों के बीच में कभी न मिटने वाली दूरियों को पैदा कर सकती है। अगर आप एक दूसरे पर भरोसा करते हैं तो आगे चलकर आप दोनों के बीच में ज्यादा गलतफहमियां पैदा नहीं होंगी।

समझें समय का महत्व

रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना बेहद जरूरी है। दोनों ही पार्टनर्स को समय के महत्व को समझना चाहिए। अगर आप शुरुआत में ही एक दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो आगे चलकर आप दोनों के रिलेशनशिप का टिक पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो सकता है।

बनें एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम

आप दोनों को एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बनना चाहिए। आपको बुरे वक्त में एक दूसरे के साथ खड़े रहना चाहिए और अच्छे समय में एक दूसरे से जलन किए बिना सेलिब्रेट करना चाहिए। इस तरीके से आप अपने रिश्ते की नींव को मजबूत बना सकते हैं। छोटे-मोटे झगड़ों से ऊपर उठकर रिलेशनशिप को निभाते रहने की चाह आपके बॉन्ड को अटूट बना सकती है।

ये भी पढ़ें-

कुछ घंटों का सफर तय कर घूम आएं दिल्ली के पास की ये जगह, दिल जीत लेने वाली खूबसूरती

अपने पार्टनर के ऊपर इन बातों को लेकर कतई न लगाएं रोक-टोक, वरना टूट सकती है आपके रिश्ते की डोर

क्या आप जानते हैं पिलाटे एक्सरसाइज क्या होती है, करीना कपूर से सारा तक करती है ये वर्कआउट, पेट घटाने में मिलेगी मदद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल