बाल्टी का इस्तेमाल हर घर में सालों साल किया जाता है। एक बार बाल्टी खरीदाती है तो उसे तब तक यूज किया जाता है जब वो टूट न जाए। लेकिन लगातार यूज होने से बाल्टी की चमक खो जाती है और उसके गंदगी की पीली परत जम जाती है। इसकी वजह से बाल्टी देखने में काफी गंदी लगती है। गंदगी की वजह से कई बार इसका इस्तेमाल करने का भी मन नहीं करता। बाल्टी पर जमी पीली परत को साफ करने के लिए लोग कई तरह के क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग इसे रगड़ रगड़ कर साफ करते हैं लेकिन इसकी पुरानी चमक नहीं लौट पाती। ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीके के जरिए आप गंदी से गंदी बाल्टी को नए जैसा चमका सकते हैं। चलिए जानते हैं।
बेकिंग सोडा और विनेगर
बाल्टी पर जमी पीली परत को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बाल्टी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें, फिर इसमें आधा कप विनेगर डालें। इसके बाद इस मिश्रण को 15 मिनट तक छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद ब्रश और स्क्रब की मदद से रगड़कर बाल्टी-मग को साफ करें।
नींबू और नमक
बाल्टी को नए सा चमकाने के लिए आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए बाल्टी के चारों तरफ नमक छिड़कें और थोड़ी देर बाद नींबू से रगड़कर इसे साफ करें। बाल्टी बिल्कुल नए जैसा चमक जाएगा।
डिटर्जेंट और गर्म पानी
बाल्टी को साफ करने के लिए आप डिटर्जेंट और गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले बाल्टी में गर्म पानी भरें और फिर इसमें 2-3 चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं। आधे घंटे छोड़ने के बाद इसे ब्रश से रगड़कर साफ करें।