1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Raksha Bandhan Special Wishes: रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, भाई बहन के रिश्ते में प्यार भर देंगे ये मैसेज, खास बन जाएगा राखी का त्योहार

Raksha Bandhan Special Wishes: रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, भाई बहन के रिश्ते में प्यार भर देंगे ये मैसेज, खास बन जाएगा राखी का त्योहार

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 28, 2026 06:18 am IST,  Updated : Aug 28, 2026 07:27 am IST

भाई बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन एक राखी की डोर से बंधा है। इस रिश्ते में कभी नोंक-झोंक होती है तो कभी एक दूसरे पर प्यार आता है। अपने भाई बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए ये मैसेज, बधाई संदेश, विशेज और कोट्स जरूर भेजें।

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, भाई बहन के रिश्ते में प्यार भर देंगे ये मैसेज- India TV Hindi
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, भाई बहन के रिश्ते में प्यार भर देंगे ये मैसेज Image Source : INDIA TV

 

भाई बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन होता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और हर मुसीबत में भाई की सलामती की कामना करती है। इतना ही नहीं भाई इसके बदले जीवनभर बहन की रक्षा करने का वचन देता है। इस दिन भाई बहन एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं, शुभकामनाएं भेजते हैं। जो भाई बहन दूर होते हैं वो एक दूसरे को प्यारभरे मैसेज और शायरी भेजकर त्योहार को खास बनाते हैं। इस रक्षाबंधन अपने भाई और बहन को ये खास मैसेज भेजकर खुश कर सकते हैं।

Rakshabandhan Wishes 2026
Image Source : INDIA TVRakshabandhan Wishes 2026

भाई के लिए रक्षाबंधन Wishes

आसमान पर सितारे हैं जितने, उतनी जिंदगी हो तेरी,

किसी की नजर ना लगे, दुनिया की हर खुशी हो तेरी।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं मेरे प्यारे भाई!”

Rakshabandhan Wishes 2026
Image Source : INDIA TVRakshabandhan Wishes 2026

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

चावल की खुशबू और केसर का श्रृंगार,
राखी, तिलक, मिठाई और खुशियों की बौछार,
बहनों का साथ और बेशुमार प्यार,
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार।

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
Image Source : INDIA TVरक्षाबंधन की शुभकामनाएं

भाई के लिए शुभकामनाएं

“यह राखी का धागा सिर्फ़ एक बंधन नहीं, बल्कि हमारे प्यार और भरोसे की निशानी है।
तुम्हारी ज़िंदगी हमेशा खुशियों से भरी रहे।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!”

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
Image Source : INDIA TVरक्षाबंधन की शुभकामनाएं

बहन के लिए शुभकामनाएं

“तुम सिर्फ़ मेरी बहन ही नहीं, बल्कि मेरी सबसे अच्छी दोस्त भी हो।
ज़िंदगी के हर मोड़ पर मुझे हमेशा तुम्हारा साथ मिले।
तुम्हें रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
Image Source : INDIA TVरक्षाबंधन की शुभकामनाएं

बहन के लिए रक्षाबंधन Wishes

जमाने भर के रिश्तों से मुझे क्या लेना-देना,
जब मेरे पास है तेरे जैसे बहाना !
जो लड़ती है झगड़ती है लेकिन,
बहन मेरी मुझसे प्यार बहुत करती है !

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
Image Source : INDIA TVरक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Happy Rakshabandhan Bhai Wishes 

मेरा भाई चंदा से भी प्यारा, मेरा भाई सूरज से भी न्यारा।
भाई ने दिया इतना प्यार, ये जीवन मैंने उसपर वारा।
मां ने तो दिया जीवन मगर, तुमने ही उसे संवारा।
राखी के दिन दुआ है मेरी, खुशियों से भर जाए तुम्हारा जहां सारा।

Rakshabandhan Wishes
Image Source : INDIA TVRakshabandhan Wishes

रक्षाबंधन के मैसेज

“राखी का धागा मज़बूत रहे और हमारा बंधन हर गुज़रते दिन के साथ और गहरा हो,
ज़िंदगी में चाहे कितनी भी दूरियां क्यों न आएं,
हमारे दिलों की नज़दीकी हमेशा बनी रहे।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!”

भाई बहन के रक्षाबंधन मैसेज

अक्सर याद आ जाता है वो बीता हुआ लम्हा,
तेरी प्यारी सी आवाज में भाई कहकर बुलाना,
स्कूल के लिए तेरा मुझको जगाना,
मुझे मम्मी पापा की डांट से बचाना,
Happy Rakshabandhan 2026

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
Image Source : INDIA TVरक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Wishes For Sister On Rakshabandhan

फूलों का तारों का सबका कहना है
एक हजारों में मेरी बहना है
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं मेरी प्यारी बहन

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
Image Source : INDIA TVरक्षाबंधन की शुभकामनाएं

रक्षाबंधन भाई मैसेज 2026

अपनी दुआओं में जो, 
उसका जिकर करता है,
वह भाई ही है,
जो खुद से पहले,
अपनी बहन की फिकर करता है
Happy Rakshabandhan Bhai 2026

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल