1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्रेगनेंसी के बाद ये 5 चीजें, तेजी से वजन घटाने में करती हैं मदद, नहीं पड़ेगी डाइटिंग की जरूरत

प्रेगनेंसी के बाद ये 5 चीजें, तेजी से वजन घटाने में करती हैं मदद, नहीं पड़ेगी डाइटिंग की जरूरत

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 14, 2024 11:08 am IST,  Updated : Jun 14, 2024 11:08 am IST

Weight Loss After Pregnancy: प्रेगनेंसी के बाद वजन घटाना किसी चुनौती से कम नहीं है। छोटे बच्चे के साथ खुद की फिटनेस के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन घरेलू उपायों को अपनाकर वजन घटा सकते हैं।

Weight Loss After Pregnancy- India TV Hindi
Weight Loss After Pregnancy Image Source : FREEPIK

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का वजन काफी ज्यादा बढ़ जाता है। डिलीवरी के बाद भी ये फैट कम नहीं होता है। ऐसे में पोस्ट प्रेगनेंसी फैट को कम करना महिलाओं के लिए मुश्किल हो जाता है। कुछ महिलाएं तो अपने बढ़े हुए वजन से काफी परेशान हो जाती हैं। मां बनने के बाद भी शरीर में कई बदलाव आते हैं जिससे और वजन बढ़ जाता है। खासतौर से जिन लोगों के बच्चे ऑपरेशन से होते हैं उन्हें वजन घटाने में ज्यादा समस्या आती है। करीब 6 महीने तक डॉक्टर कोई भी इंटेंस एक्सरसाइज करने से मना करते हैं। वहीं सर्जरी के बाद पेट पर तेजी से चर्बी बढ़ने लगती है। हालांकि कुछ घरेलू उपाय करके धीरे-धीरे वजन को कम किया जा सकता है।

प्रेगनेंसी के बाद कैसे घटाएं वजन

  1. अजवाइन का पानी- डिलीवरी के बाद मां को अजवाइन का पानी पीने के लिए दिया जाता है। हालांकि इस पानी का स्वाद लोगों को पसंद नहीं आता, लेकिन नियमित रूप से अजवाइन का पानी पीने से पेट पर जमा चर्बी कम होने लगती है। इसके लिए पानी में अजवाइन डालकर उबाल लें और दिनभर इसी पानी को पिएं। 1-2 महीने बाद सुबह 1 गिलास अजवाइन वाला पानी पीना शुरू कर दें। इसके लिए रातभर 1 गिलास पानी में अजवाइन को भिगो दें और सुबह पी लें। इससे पेट की चर्बी और मोटापा कम होगा।

  2. ग्रीन टी- प्रेगनेंसी के बाद वजन घटाने के लिए ग्रीन टी डाइट में जरूर शामिल करें। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी ज्यादा होते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। खाने से पहले या खाने के बाद आप 1 कप ग्रीन टी जरूर पी लें। आप चाहें तो दूध की चाय की जगह ग्रीन टी का सेवन करें। इससे मोटापा कम होगा और स्किन भी ग्लो करने लगेगी। ध्यान रखें आपको ग्रीन टी में शुगर या शहद नहीं मिलाना है।

  3. दालचीनी और लौंग- पेट की चर्बी कम करने में दालचीनी और लौंग असरदार काम करती हैं। प्रेगनेंसी के बाद वजन घटाने के लिए दालचीनी और लौंग का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इससे स्वास्थ्य को कई फायदे भी मिलते हैं। आपको 1 गिलास पानी में 2 से 3 लौंग और एक टुकड़ा दालचीनी डालकर उबालना है। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। आप चाहें तो दिनभर इस पानी को थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पी सकते हैं।

  4. जायफल वाला दूध- मोटापा कम करने के लिए जायफल को दूध में डालकर पी लें। इससे वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज किया जा सकता है। जायफल वाला दूध रात में सोते समय पीने से ज्यादा फायदा होता है। इसके लिए 1 कप दूध में 1 चौथाई चम्मच जायफल का पाउडर मिलाएं और दूध को गुनगुना ही पी लें। 

  5. बादाम और मुनक्का- रोजाना बादाम और मुनक्का खाने से भी तेजी से वजन कम होता है। बादाम फुल फाइबर सोर्स हैं और मुनक्का पेट को साफ रखते हैं। अगर नॉर्मल डिलीवरी हुई है तो आप कुछ दिनों बाद ही बादाम और मुनक्के खा सकते हैं। ऑपरेशन से बच्चा होने पर डॉक्टर की सलाह से बादाम और मुनक्का खा सकते हैं। दिन मं करीब 10 मुनक्का और 10 बादाम खाने से वेट लॉस में मदद मिलेगी।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल