1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 99 % लोग नहीं जानते बादाम खाने का सही तरीका, जानें इसे भिगोकर खाना फायदेमंद है या बिना भिगोए?

99 % लोग नहीं जानते बादाम खाने का सही तरीका, जानें इसे भिगोकर खाना फायदेमंद है या बिना भिगोए?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 15, 2023 05:41 pm IST,  Updated : Apr 15, 2023 05:41 pm IST

रोजाना बादाम खाने से सेहत तो अच्छी रहती है साथ ही कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। लेकिन लोग अक्सर इस समस्या में उलझे रहते हैं कि बादाम को सूखा खाना चाहिए या भिगोकर खोना चाहिए।

almonds- India TV Hindi
almonds Image Source : FREEPIK

ड्राई फ्रूट्स में बादाम का नाम सबसे ऊपर होता है, यह न्यूट्रिएंट्स का बेहतरीन स्त्रोत है। बादाम में विटामिन , जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम और ओमेगा 3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्त्रोत है।इसका सेवन करने से शरीर को पोषक तत्वों का भरपूर फायदा मिलता है। रोजाना बादाम खाने से सेहत तो अच्छी रहती है साथ ही कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। लेकिन लोग अक्सर इस समस्या में उलझे रहते हैं कि बादाम को सूखा खाना चाहिए या भिगोकर खोना चाहिए। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि बादाम कैसे खाना चाहिए

बादाम भिगोकर खाना है फायदेमंद

बादाम शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है साथ ही ये दिल की बीमारी को होने से रोकता है।दरअसल, नॉर्मल बादाम और भिगोए हुए बादाम में बहुत फर्क होता है। जानकारों की मानें तो बादाम दोनों तरह से खाने पर फायदेमंद होते हैं लेकिन भिगोकर खाने से हमारे शरीर को बादाम के अंदर मौजूद न्यूट्रिएंट्स अच्छी तरह से मिलते हैं।बादाम को भिगोकर खाने से उसका टेस्ट भी बढ़ जाता है साथ मेंउसके अंदर मौजूद न्यूट्रिएंट्स हमारे शरीर को अच्छी तरह से मिलते हैं। सूखे बादाम के छिलके में टैनिन पाया जाता है जो हमारे शरीर को बादाम के न्यूट्रिएंट्स सोखने में मुश्किलें पैदा करता है। इसीलिए बादाम को भिगोकर खाना चाहिए।

बादाम छीलकर खाएं 

हमेशा बादाम छिलकर खाने की सलाह दी जाती है। बिना छीले बादाम खाने से खून में पित्त की मात्रा बढ़ जाती है। इससे कई तरह की परेशानियां सकती हैं। इसके छिलके में टैनिन होता है जो शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकता है। अगर छिलके उतार कर खाए जाएं तो शरीर को पोषक तत्व मिलने में कोई रुकावट नहीं होती है।

बादाम के फायदे

रोजाना भिगोये हुए बादाम पाचन में मददगार हैं, इससे हार्ट हैल्दी रहने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद मिलती है। दिन भर में 10 बादाम खाना अच्छा रहता है। अगर खाली पेट इसका सेवन करना है तो भिगोकर छिलका जरूर उतार दें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले)

जोड़ों में जमे प्यूरिन को पेशाब के ज़रिए बाहर निकालने में इस फल का नहीं है कोई मुकाबला, सेवन करते ही यूरिक एसिड होगा कंट्रोल

अगर आप भी बनारस घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां के इन लाजवाब व्यंजन को ट्राय करना न भूलें

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल