1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जोड़ों में जमे प्यूरिन को पेशाब के ज़रिए बाहर निकालने में इस फल का नहीं है कोई मुकाबला, सेवन करते ही यूरिक एसिड होगा कंट्रोल

जोड़ों में जमे प्यूरिन को पेशाब के ज़रिए बाहर निकालने में इस फल का नहीं है कोई मुकाबला, सेवन करते ही यूरिक एसिड होगा कंट्रोल

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Apr 12, 2023 05:25 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 05:46 pm IST

यूरिक एसिड के मरीजों के लिए केले का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए इस बीमारी में इसका सेवन कैसे करें।

health benefits of banana- India TV Hindi
health benefits of banana Image Source : FREEPIK

आजकल के समय में खराब लाइफ स्टाइल की वजह से लोगों में सेहत संबंधी कई परेशानियां होने लगी हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक समस्या है यूरिक एसिड का बढ़ना। यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर के जॉइंट्स में असहनीय दर्द होने लगता है। जिस वजह से लोगों का उठना बैठना दूभर हो जाता है। यूरिक एसिड में पीड़ित  व्यक्ति को जोड़ों में दर्द, शरीर की मांसपेशियों में सूजन, जलन आदि जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए समय रहते ही इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। अगर आप बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करना चाहते हैं तो इसमें केला मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह से केला यूरिक एसिड को नियंत्रित करने का काम करता है साथ ही ये भी जानेंगे कैसे करें केले का सेवन।

यूरिक एसिड में फायदेमंद है केला

केला केवल खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है। केला में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है जो यूरिक एसिड को यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन की मात्रा कम होती है जिसकी वजह से यह यूरिक एसिड मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। यूरिक एसिड पेशेंट केले को अपने डाइट में जरूर शामिल करें क्योंकि यह आपके यूरिक एसिड के स्तर को काफी नॉर्मल रखता है।

ऐसे करें केले का सेवन

यूरिक एसिड के मरीज रोजाना कम से कम दिन में 3 से 4 केले का सेवन करें। आप इसे दूध के साथ भी मिलाकर खा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि केले का सेवन सुबह खाली पेट कभी भी करें।  

केला खाने से इन परेशानियों में भी मिलती है राहत

पाचन क्रिया करे मजबूत: नियमित रूप से केला का सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया अच्छी रहेगीसाथ ही पेट से संबंधित कई तरह की समस्याएं भी दूर हो जाएगी। 

आयरन की कमी करे दूर: रोजाना केले का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। अगर आप एनीमिया से पीड़ित है तो केला को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।