1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सौंफ से लेकर गर्म दूध तक, ट्रिप्टोफैन से भरपूर ये 4 चीजें लौटा लाएंगी आपकी रातों की उड़ी नींद

सौंफ से लेकर गर्म दूध तक, ट्रिप्टोफैन से भरपूर ये 4 चीजें लौटा लाएंगी आपकी रातों की उड़ी नींद

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 26, 2023 07:00 pm IST,  Updated : Apr 26, 2023 07:00 pm IST

नींद लाने के उपायों के बारे में हम अक्सर सोचते रहते हैं। लेकिन, आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि ट्रिप्टोफैन रिच फूड्स (Tryptophan foods) इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं।

foods_for_sleep- India TV Hindi
foods_for_sleep Image Source : FREEPIK

क्या आप भी अपनी नींद को लेकर परेशान रहते हैं। क्या आपकी रातों की नींद उड़ गई है और नींद लाने के लिए क्या खाएं, ऐसे सवालों का जवाब ढूंढ रहे है? तो, ऐसी स्थिति में ट्रिप्टोफैन रिच फूड्स (Tryptophan foods for sleep) आपके लिए काम आ सकते हैं। दरअसल, इन फूड्स को खाना शरीर में सेरोटोनिन (serotonin) हार्मोन को बढ़ाता है जिससे शरीर में नींद आने वाली स्थितियां पैदा होती हैं और आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करते हैं। तो, आइए हम आपको बताते हैं ऐसे कुछ फूड्स के बारे में जो कि ट्रिप्टोफैन से भरे हुए हैं।

ट्रिप्टोफैन से भरपूर ये 4 चीजें लौटा लाएंगी आपकी रातों की उड़ी नींद-Tryptophan foods

1. सौंफ

सौंफ में ट्रिप्टोफैन होता है जो कि सेरोटोनिन (serotonin) हार्मोन को बढ़ावा देता है। इसकी वजह से न्यूरल सेल्स शांत हो जाते हैं और आपकी एंग्जायटी कम होने लगती है। साथ ही ये मूड बूस्टर भी है जो कि आपको नींद को लाने में मदद कर सकता है। तो, सोने से पहले थोड़ा सा सौंफ खाएं या फिर रोजाना 1 गिलास सौंफ का पानी पिएं। 

बेल कैसे खाएं? जानें और बढ़ती गर्मी के साथ ये 4 लोग जरूर करें इसका सेवन

2. गर्म दूध

गर्म दूध पीना आपकी नींद को बेहतर बनाने में मददगार है। ये दूध ट्रिप्टोफैन से भरपूर है जो कि सेरोटोनिन बूस्ट करने के साथ आपके न्यूरल गतिविधियों को बेहतर बनाता है। इससे आपको नींद आती है और आप बेहतर महसूस करते हैं। तो, अगर आपको नहीं आती तो रात में गर्म दूध पीकर सोएं।  

milk
Image Source : FREEPIKmilk

3. सूरजमुखी के बीज  

सूरजमुखी के बीजों में प्रोटीन के साथ कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि आपकी नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये बीज आपके न्यूरल फंक्शन को भी बेहतर बनाता है और सेरोटोनिन को बढ़ावा देता है जिससे अच्छी नींद आती है। 

आम खट्टा है या मीठा कैसे पता करें? बस ये 3 ट्रिक्स क्लियर कर देंगे आपके सारे कंफ्यूजन

 

4. अंडा

अंडा, बहुत सारे प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स के घर हैं। इन्ही में से एक प्रोटीन है ट्रिप्टोफैन जो कि आपकी बॉडी को रिलैक्स करता है और आपकी नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। तो, अगर आपको नींद नहीं आती या इससे जुड़ी दिक्कते रहती हैं तो आप रोजाना 2 अंडे जरूर खाया करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल