1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बेल कैसे खाएं? जानें और बढ़ती गर्मी के साथ ये 4 लोग जरूर करें इसका सेवन

बेल कैसे खाएं? जानें और बढ़ती गर्मी के साथ ये 4 लोग जरूर करें इसका सेवन

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 26, 2023 07:01 am IST,  Updated : Apr 26, 2023 07:02 am IST

बेल का फल फाइबर और रफेज से भरपूर है। इसका सेवन कब्ज से लेकर स्किन तक की कई बीमारियों में फायदेमंद है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में।

bael_fruit- India TV Hindi
bael_fruit Image Source : FREEPIK

बेल खाने के फायदे: बेल (bael fruit) का फल गर्मियों के इस मौसम में खूब पाया जाता है। ज्यादातर लोग इसका शरबत बनाकर पीते हैं। लेकिन, क्या आप बेल खाने का तरीका जानते हैं। बहुत से लोग कहेंगे कि ये काफी मुश्किल है, जबकि आप इसे आसानी से खा सकते हैं। बेल खाने का तरीका हम सब को इसलिए भी जानना चाहिए क्योंकि इसके शरबत से ज्यादा इसे यूंही खाना फायदेमंद है। तो, आइए पहले जानते हैं इसे खाने का तरीका और फिर जानेंगे इसके फायदे।

बेल कैसे खाएं-How to eat bael fruit

बेल का फल आप कई प्रकार से खा सकते हैं। पर सबसे आसान तरीका ये है कि इस फल को पहले तोड़ लें और फिर इसके पके हुए गूदे को बाहर निकाल लें। अब इसे आप यूं भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें दही मिलाकर भी खा सकते हैं। साथ ही आप थोड़ी और मेहनत करना चाहते हैं तो बेल का मुरब्बा बना कर भी इसका सेवन कर सकते हैं।  

किसी पाइप की तरह ब्लॉक हो सकती हैं आपकी धमनियां, बचाव के लिए खाने में शामिल करें Omega-3 foods

बेल खाने के फायदे-bael fruit benefits

1. कब्ज के मरीज को 

बेल में फाइबर और रफेज की अच्छी मात्रा होती है जिसका सेवन, आपके मेटाबोलिक प्रोसेस को तेज करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये बवासीर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है और क्योंकि ये उनमें बॉवेल मूवमेंट को भी सही करती है। इसलिए, इन दोनों ही स्थिति वाले लोगों को बेल का सेवन करना चाहिए। 

bael_fruit_benefits
Image Source : FREEPIKbael_fruit_benefits

2. हाई कोलेस्ट्रॉल में

हाई कोलेस्ट्रॉल में बेल खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। इसका रफेज, ब्लड वेसेल्स को स्क्रब की तरह क्लीन करता है और ब्लड प्रेसेर को सही करने में मददगार है। इसके अलावा ये हाई बीपी के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। 

3. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए 

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप बेल का सेवन कर सकते हैं। बेल में एंटीऑक्सीडेंट्स हैं और कई प्रकार के कई एंटीबैक्टीरियल तत्व भी हैं। ये टी सेल्स को बढ़ावा देने के साथ स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। तो, अगर आप मौसमी इंफेक्शन से बचना चाहते हैं तो, बेल का शरबत पी सकते हैं। 

कौन सा फल ब्लड शुगर कम करता है? जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए low glycemic fruits

4. विटामिन सी के लिए 

विटामिन सी से भरपूर बेल सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। इसका विटामिन सी (Vit C) कैल्शियम के अवशोषण को तेज करके हड्डियों को स्वस्थ रख सकता है। इसके अलावा ये स्कर्वी नाम की बीमारी से भी बचा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों के पैर में दर्द और कमजोरी होती है उनके लिए भी ये फायदेमंद है।

बेल खाने का सही समय क्या है-What is the best time to eat bael fruit?

बेल खाने का सही समय है सुबह या दिन का वक्त। ये ऐसा समय है जब आपके शरीर का मेटाबोलिज्म बस शुरू ही हो रहा होता है और इस समय इसे खाना आपको ये तमाम फायदे दिला सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।