1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीकर शहनाज गिल ने घटाया 55 किलो वजन, गजब का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन

सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीकर शहनाज गिल ने घटाया 55 किलो वजन, गजब का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 10, 2025 11:35 am IST,  Updated : Jun 10, 2025 11:35 am IST

Shehnaaz Gill Weight Loss: एक्ट्रेस शहनाज गिल अब फैट टू फिट हो चुकी हैं। हालांकि इसके लिए शहनाज गिल ने काफी मेहनत की है। शहनाज ने नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर 55 किलो वजन कम किया है। जानिए वो क्या खाती थीं और किस ड्रिंक ने वेट लॉस में असरदार काम किया?

शहनाज गिल ने कैसे घटाया वजन- India TV Hindi
शहनाज गिल ने कैसे घटाया वजन Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बिग बॉस में चबी चिक वाली लड़की अब एकदम स्लिम ट्रिम नजर आने लगी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शहनाज गिल ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्होंने सिर्फ 6 महीने में 55 किलो वजन कम कर लिया। इसके लिए शहनाज गिल देसी उपाय, हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज करती थीं। शहनाज गिल ने कुछ आयुर्वेदिक चीजों का भी इस्तेमाल किया, जिसमें सुबह उठते ही सबसे पहले वो खाली पेट एक खास पीला ड्रिंक लेती थीं।

पीले डिटॉक्स ड्रिंक से दिन की शुरुआत

शहनाज गिल ने बताया कि दिन की शुरुआत वो पीले पानी के साथ करती हैं। शहनाज 1 गिलास हल्दी का पानी, थोड़ी चाय की पत्ती और एप्पल साइडर विनेगर को हल्का गुनगुना करके पीती हैं। इस ड्रिंक को पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और पाचन में सुधार आता है। वजन घटाने के लिए ये ड्रिंक असरदार साबित होता है।

प्रोटीन से भरपूर होता है नाश्ता

शहनाज गिल नाश्ते में स्प्राउट्स और मेथी का पराठा खाना पसंद करती है। जब कभी उन्हें पोहा या उपमा खाने का मन करता है तो वो ज्यादा सब्जियों वाला पोहा या उपमा बनवाकर खाती हैं। इससे उन्हें स्वाद भी मिल जाता है और वजन भी नहीं बढ़ता है। नाश्ते में दही और ग्रेनोलो भी लेती हैं।

लंच और डिनर में खाती हैं ये चीजें

लंच में दाल, सलाद, टोफू, सब्जी और घी वाली रोटियां खाती हैं, जिससे उन्हें भरपूर पोषक तत्व और स्वाद भी मिलता है। शहनाज गिल शाम को रोस्टेड मखाना खाती हैं। डिनर में उन्हें खिचड़ी, दही और लौकी का सूप पीना पसंद है। सोने से पहले वो 1 गिलास हल्दी वाला दूध भी जरूर पीती है। इस डाइट से उन्होंने नेचुरली अपना वजन कम कर लिया है। हालांकि इसके साथ डेली वर्कआउट भी उनकी फिटनेस जर्नी का एक अहम हिस्सा रहा है। आप भी इस डाइट को फॉलो कर खुद को स्लिम ट्रिम बना सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल