1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Sudha Murthy Motivational Quotes: 100 की स्पीड से मिल जाएगी सफलता, अगर मान ली सुधा मूर्ति की ये 10 बातें

Sudha Murthy Motivational Quotes: 100 की स्पीड से मिल जाएगी सफलता, अगर मान ली सुधा मूर्ति की ये 10 बातें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 16, 2025 10:58 am IST,  Updated : Oct 16, 2025 11:16 am IST

Sudha Murthy Motivational Quotes: हर कोई जीवन में सफल बनना चाहता है, लेकिन सफलता की राहें काफी मुश्किल होती है। कई बार असफलता भी हाथ लगती है। लेकिन इस वक्त हौसला बुलंद रखने वाले ही इतिहास रच पाते हैं। यहां हम सुधा मूर्ति के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे।

Sudha Murthy Motivational Quotes- India TV Hindi
Sudha Murthy Motivational Quotes Image Source : PTI

Sudha Murthy Motivational Quotes: सुधा मूर्ति एक प्रसिद्ध लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता और बिजनेस वुमन हैं। वह इंफोसिस के सह-संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। सुधा मूर्ति ने कई उपन्यास, कहानियां और बाल साहित्य लिखा है, जिनमें उनकी लेखनी की सरलता और सच्चाई को लेकर पाठकों में गहरी लोकप्रियता है। वह समाज सेवा के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी संस्था "इंफोसिस फाउंडेशन" के माध्यम से  शिक्षा, स्वास्थ्य, और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बड़ा काम किया है। इसके साथ ही सुधा अपने अनमोल विचारों के लिए भी जानी जाती हैं। वो अक्सर अपनी बातों से युवाओं को प्रेरित करती हैं। ऐसे में यहां हम सुधा मूर्ति के अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे। 

Sudha Murthy Motivational Quotes in Hindi

  1. फेल होने से कभी नहीं डरें, हारना या फेल होना सीखने और आगे बढ़ने का ही हिस्सा है। जितना ज्यादा आप फेल होंगे, उतना ज्यादा अपनी गलतियों से सीखेंगे और बेहतर बनेंगे।
  2. खुद पर और अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। अगर आप खुद पर भरोसा नहीं करेंगे तो कोई आप पर भरोसा नहीं करेगा। अपने आप पर विश्वास बनाए रखें और अपनी गोल अचीव करने की क्षमता पर भी पूरा यकीन रखें।
  3. जीवन एक एग्जाम है, इसका सिलेबस हम नहीं जानते और यहां क्वेश्चन पेपर भी सेट नहीं होता है। यहां मॉडल पेपर्स भी नहीं होते।
  4. कभी भी सीखना बंद ना करें। ये दुनिया लगातर बदल रही है और उभर रही है। ऐसे में ताजा जानकारियों और ट्रेंड्स से अप-टू-डेट रहना आपकी ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। जितना ज्यादा आप सीखेंगे, उतना ही भविष्य में सफलता पाने के लिए तैयार होंगे।
  5. किसी दूसरे से अपनी तुलना ना करें। हर किसी का अपना सफर होता है और हर किसी में खास टैलेंट और क्षमताएं होती हैं। आपको केवल अपने खुद के सफर पर फोकस करना चाहिए और दूसरे क्या कर रहे हैं, इस पर कतई ध्यान नहीं देना चाहिए।
  6. भविष्य को प्रिडिक्ट करने का सबसे बढ़िया तरीका है उसे क्रिएट करना।
  7. जीवन का सबसे बड़ा ऐश्वर्य है सही किस्म की आजादी पाना।
  8. कभी भी अपने ड्रीम्स को न छोड़ें। इस बात की फिक्र न करें कि वे कितने मुश्किल हैं या आप उन्हें पाना असंभव है। अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं और कभी हार नहीं मानते तो एक न एक दिन उन्हें जरूर हासिल कर लेंगे।
  9. एक्शन के बिना विजन मात्र एक स्वप्न है, वहीं विजन के बिना एक्शन केवल टाइम पास है। हालांकि विजन और एक्शन अगर एक साथ आ जाएं तो दुनिया बदल सकते हैं।
  10. अपने और दूसरों के प्रति काइंड रहें। इस दुनिया को काइंडनेस और कंपैसन की बहुत जरूरत है। इस संसार में आप एक ऐसी शक्ति बनें जो दूसरे के जीवन में बदलाव लाने में मदद करे।
ये भी पढ़ें
नाश्ते में खाएं ड्राई फ्रूट्स का पराठा, मीठा और हेल्दी खाने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

घर में लगे मकड़ी के जाले कैसे साफ करें, इस उपाय से दोबारा न दिखेगा जाला और न दिखेगी मकड़ी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल