1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. तनाव दूर करने के लिए रोजाना चबाएं ये पत्तियां, जानें सेहत के लिए इसके 5 फायदे

तनाव दूर करने के लिए रोजाना चबाएं ये पत्तियां, जानें सेहत के लिए इसके 5 फायदे

 Published : Aug 17, 2023 10:27 pm IST,  Updated : Aug 17, 2023 10:27 pm IST

Benefits of lemon leaves: नींबू के आपने अब तक बहुत से फायदे सुने होंगे लेकिन इसके पत्तों के फायदे जानने के बाद आप आज से ही इन्हें खाना शुरू कर देंगे।

benefits of lemon leaves- India TV Hindi
benefits of lemon leaves Image Source : FREEPIK

Benefits of lemon leaves: नींबू का इस्तेमाल घरों में पूरे साल होता है, दाल का स्वाद बढ़ाने से लेकर शिकंजी तक सब में नींबू का उपयोग होता है। इसके साथ ही नींबू के सेहत के लिए भी अनेक फायदे हैं, वजन कम करना हो तो गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिया जाता है तो वहीं पेट की समस्या खत्म करने के लिए भी नींबू यूज होता है। लेकिन नींबू के अलावा इसके पत्ते भी बेहद गुणकारी हैं, यहां हम नींबू के पत्तों के फायदे बताने वाले हैं।

नींबू की पत्ती खाने से क्या फायदा है? (What is the benefits of lemon leaves powder)

  1. रोजाना नींबू की पत्तियां चबाने से स्ट्रेस यानी तनाव कम होता है। नींबू की पत्तियों में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिनसे स्ट्रेस कम होता है। नींबू के पत्तों को सूंघनें पर इसमें भीनी खुशबू आती है।
  2. नींबू की तरह ही इसकी पत्तियों में भी विटामिन सी पाया जाता है, जो कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। इसके सेवन से आप मौसम बदलने के दौरान फैलने वाले इंफेक्शन से बच सकते हैं।
  3. नींबू की पत्तियों को चबाने से आपकी वजन कम करने की जर्नी आसान हो सकती है। नींबू का पेड़ आपको किसी भी पार्क में मिल सकता है, इसके अलावा आप घर में भी नींबू का पेड़ लगा सकते हैं।
  4. तनाव के कारण होने वाले सिर दर्द में भी नींबू की पत्तियां फायदेमंद साबित होती है। रोजाना नींबू की पत्तियों को चबाकर खाने से आप सिर दर्द जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
  5. नींबू की पत्तियों में विटामिन सी होता है, जो कि स्किन का ग्लो बरकरार रखने के लिए लाभदायक होता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: कच्चे केले के सेवन से बीमारियां रहेंगी दूर, जानिए इसके फायदे और रेसिपी

बालों के लिए बस ये 2 काम करके इनकी ग्रोथ बढ़ा सकती हैं ये पत्तियां, जानें Hair loss में कैसे करें इस्तेमाल

मसल्स गेन के लिए फॉलो करें ये टिप्स, मस्कुलर बॉडी बनाना होगा आसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल