1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पंखे पर लगी चिकनाई और धूल को साफ करने का आसान तरीका, नए जैसी चमक लाने के लिए अपना लें ये टिप्स

पंखे पर लगी चिकनाई और धूल को साफ करने का आसान तरीका, नए जैसी चमक लाने के लिए अपना लें ये टिप्स

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 15, 2024 11:09 am IST,  Updated : May 15, 2024 11:09 am IST

Fan Cleaning Tips: गर्मियों में घर में जमा धूल सबसे पहले पंखों पर जाकर चिपकती है। किचन के पास वाले फैन तो एकदम चिपचिपे हो जाते हैं, जिन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। हम आपको फैन क्लीन करने के कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं।

पंखे साफ करने के टिप्स- India TV Hindi
पंखे साफ करने के टिप्स Image Source : FREEPIK

घर के पंखे सबसे ज्यादा गंदे होते हैं। पंखों को साफ करना किसी झंझट से कम नहीं है। पंखे साफ करने के लिए सीढ़ी या स्टूल की जरूरत होती है। कई बार तो खुद से गंदे पंखों को साफ करने की सोच भी नहीं पाते हैं। खासतौर से किचन के पास वाले पंखे सबसे ज्यादा गंदे होते हैं। खाना बनाते वक्त ऑयल इन पंखों पर उड़कर चिपक जाता है और धूल के कारण ये और चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको चिपचिप और धूल से लदे पंखे को साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं। जिससे आप अपने पंखों को नए जैसा चमका सकते हैं।

पंखे को साफ करने का आसान तरीका

  • डस्ट क्लीनर से धूल साफ करें- सबसे पहले आप पंखे पर लगी धूल को डस्ट क्लीनर से साफ कर लें। आप किसी कपड़े वाले या फिर मार्केट में मिलने वाले डस्ट क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पंखे पर लगी धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी और गंदगी काफी हद तक छूट जाएगी। डस्टर से पंखे के ऊपर वाले हिस्से और पंखुड़ियों पर अच्छी तरह के क्लीन कर लें।

  • पंखा साफ करने के लिए बनाएं घोल- अब सीलिंग फैन को क्लीन करने के लिए एक लिक्विड तैयार कर लें। एक बाउल में थोड़ा लिक्विड सोप या सर्फ डालें और इसमें नींबू का रस और थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर घोल तैयार कर लें। अब इस घोल में कपड़ा गीला करें और सारी पंखुड़ियों को स्क्रबर से रगड़ते हुए साफ कर लें। इससे पंखे पर लगा तेल, चिपचिपाहट और गंदगी साफ हो जाएगी।  

  • गीले कपड़े से क्लीन करें- अब पंखे को किसी साफ लेकिन गीली कपड़े से रगड़ते हुए साफ कर लें। इस तरह पंखे पर लगा लिक्विड घोल और गंदगी साफ हो जाएगी। आप चाहें तो कपड़े को एक-दो बार धो लें और फिर इस्तेमाल करें।

  • सूखे कपड़े से दें फाइनल टच- अब फैन को एक साफ सूखे कपड़े से अच्छी तरह से क्लीन कर लें। आप ऊपर की साइड से भी पंखुड़ियों को क्लीन कर दें। इससे आपके फैन एकदम नए जैसे साफ चमकने लगेंगे। अगर फिर से पंखा गंदा होने लगे तो बीच-बीच में फंखे को डस्टर से क्लीन करते रहें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल