1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हाथ और पैर की टैनिंग से हैं परेशान तो एक बार आज़माकर देखें हल्दी का ये देसी नुस्खा, मिलेगा गज़ब का निखार

हाथ और पैर की टैनिंग से हैं परेशान तो एक बार आज़माकर देखें हल्दी का ये देसी नुस्खा, मिलेगा गज़ब का निखार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 13, 2024 01:28 pm IST,  Updated : May 13, 2024 01:28 pm IST

गर्मी के मौसम में सिर्फ चेहरे की दुर्गति नहीं होती है बल्कि हाथ और पैर भी टैनिंग का शिकार होते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा दिलाने में हल्दी बेहद असरदार है। चलिए आपको बताते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल?

हल्दी से हटाएं हाथ-पैरों की टैनिंग - India TV Hindi
हल्दी से हटाएं हाथ-पैरों की टैनिंग Image Source : SOCIAL

गर्मियों के मौसम में सिर्फ हमारे स्किन को ही एक्स्ट्रा देखभाल की ज़रूरत नहीं होती है बल्कि हाथ और पैरों की भी एक्स्ट्रा केयर करनी पड़ती है। दरअसल, गर्मी के इस उमस भरे मौसम में स्किन के साथ-साथ हाथ और पैर भी टैन हो जाते हैं। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग सनस्क्रीन लगते हैं, चश्मा और स्कार्फ पहनते हैं लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होता और लोग सनबर्न का शिकार हो जाते हैं। टैन की वजह से हमारे हाथ और पैर का हिस्सा अलग नज़र आता है जो दिखने में काफी भद्दा लगता है। ऐसे में टैन से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ ख़ास असर नहीं होता है। आज हम आपको टैन से छुटकारा दिलाने के लिए हल्दी का एक बेहतरीन देसी उपाय लाए हैं। हल्दी का ऐसे इस्तेमाल करने से आपके हाथ पैर के टैन की छुट्टी हो जाएगी और वे सुन्दर दिखने लगेंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है वह उपाय?

हल्दी का टैन पैक बनाने के लिए सामग्री (Ingredients to make turmeric tan pack)

2 चम्मच हल्दी, आधा चम्मच शहद, टमाटर का जूस, रोज़ वॉटर की बूंदें

हल्दी में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो टैन को हटाने में मददगार हैं।  इसके साथ शाद आपकी बॉडी को नरिश करता है और टमाटर का जूस टैन को हटाने में कारगर है। रोज़ वॉटर आपकी स्किन को कूलिंग इफेक्ट देता है।  

हल्दी का टैन पैक बनाने की विधि? (How to make turmeric tan pack?)

  • पहला स्टेप: टैन पैक बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और 1 चम्मच हल्दी लें और उसे पैन पर डालकर अच्छी तरह रोस्ट कर लें।  हल्दी पूरी तरह से रोस्ट होकर काली हो जानी चाहिए। 

  • दूसरा स्टेप: अब हल्दी के पाउडर को एक बाउल में लें। इस बाउल में आप आधा चम्मच शहद, टमाटर का जूस, रोज़ वॉटर की बूंदें अच्छी तरह से मिलाएं। आपका टैन पैक तैयार है। 

  • तीसरा स्टेप: आखिरी स्टेप में आप इस पैक को अपने हाथ और पैरों पर लगाएं। इस पैक को 20 मिनट तक लगाकर रखें। तय समय के बाद आप अपने हाथ और पैर को साफ़ पानी से धोएं। कॉटन के टॉवल से अपना हाथ पैर पोछें और पसंदीदा मॉइस्चराइजर लगाएं।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल