1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लौंग के तेल से डैंड्रफ की होगी छुट्टी, बाल होंगे जड़ से मजबूत; जानें बनाने और लगाने के तरीके?

लौंग के तेल से डैंड्रफ की होगी छुट्टी, बाल होंगे जड़ से मजबूत; जानें बनाने और लगाने के तरीके?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : May 12, 2024 06:20 pm IST,  Updated : May 13, 2024 10:23 am IST

अगर आपके बालों में भी डैंड्रफ ने धावा बोल दिया है तो लौंग के तेल से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं लौंग का तेल घर पर कैसे बनाएं और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

लौंग तेल के फायदे - India TV Hindi
लौंग तेल के फायदे Image Source : SOCIAL

लौंग का तेल आपके बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आप अपने झड़ते बालों और डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो लौंग के तेल का इस्तेमाल करें। लौंग में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ की सफाई करते हैं और स्कैल्प को जड़ से मजबूत बनाते हैं। लौंग तेल का इस्तेमाल करने से बालों की खोई हुई चमक लौट आती है। अगर आप इस तेल से अपने सिर की मालिश करते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और आपके बालों की ग्रोथ बढ़ती है। चलिए हम आपको बताते हैं इसके इस्तेमाल से बालों को क्या फायदा होता है। साथ ही यह तेल आप घर पर कैसे बनाएं और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

बालों की इन परेशानियों में कारगर है लौंग का तेल: (Clove oil is effective in these hair problems:)

  • बालों को  झड़ने से रोके: लौंग में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण बालों की जड़ों मजबूत बनाते हैं। लौंग का तेल लगाने से सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन भी सही ढंग से होता है।

  • डैंड्रफ हटाए: नियमित रूप से लौंग के तेल से सिर की मालिश करें इससे आपके सिर की त्वचा हाइड्रेटेड होगी और डैंड्रफ की समस्या भी खत्म हो जायेगी। लौंग में मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण सिर के फंगल इंफेक्शन को खत्म करने में प्रभावकारी है। 

  • बालों को घना बनाए: लौंग का तेल बालों को घना बनाने में बेहद मदद करता है। इसमें मौजूद मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करते हैं जिससे आपके बालों के टेक्स्चर में बदलाव आता है और वे हेल्दी होकर धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं।

  • बालों में लाए चमक: लौंग का तेल बालों में नेचुरल शाइन लाता है। अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा फ्रिज़ी हो गए हैं तो आप इस तेल का इस्तेमाल करें।  

घर पर कैसे बनाएं लौंग का तेल? (How to make clove oil at home)

लौंग का तेल बनाने के लिए आप ताजे लौंग का ही इस्तेमाल करें। सबसे पहले आधा लौंग को पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब गैस ऑन करें और बादाम के तेल को लो फ्लेम पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें लौंग का पाउडर मिलाएं। जब लौंग का पाउडर तेल के साथ अच्छी तरह म‍िल जाए और वह उबलें लगे तो गैस बंद कर दें। अब इस मिक्सचर को एक कंटेनर जार में डालकर रख दें। आप इस तेल का इस्तेमाल 1 हफ्ते तक कर सकते हैं।

कब और कैसे करें लौंग तेल का इस्तेमाल? (When and how to use clove oil)

लौंग का तेल आप सुबह नहाने से कुछ घंटे पहले लगाएं। आप रुई की मदद से अपने बालों की जड़ों में यह तेल लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि तेल का इस्तेमाल आप कम अमाउंट में करें। ज़्यादा अमाउंट में तेल लगाने से आपको जलन की समस्या हो सकती है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल