1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गर्मी से झुलसे चेहरे के पोर-पोर को चमकाएगा यह जूस, पीते ही सेहत को मिलेंगे कई फायदे; जानें बनाने की विधि?

गर्मी से झुलसे चेहरे के पोर-पोर को चमकाएगा यह जूस, पीते ही सेहत को मिलेंगे कई फायदे; जानें बनाने की विधि?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 08, 2024 02:56 pm IST,  Updated : May 08, 2024 02:56 pm IST

​इस मौसम में अपने शरीर को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने के लिए ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जिनमें भरपूर मात्रा में फाइबर हो।

Carrot Juice Health Benefits - India TV Hindi
How to make Carrot Juice Image Source : SOCIAL

मई का ये गर्म महीना लोगों पर अपना कहर बरपा रहा है। तापमान इस समय 30 के पार पहुंच गया है। गर्म हवा, लू चलने से लोग दोपहर को घर से बाहर निकलने से भी कतराते हैं। अगर फि भी निकलना पड़े तो स्कार्फ, गॉगल पहनकर ही निकलते हैं। इसके बावजूद स्किन पर टैनिंग और सनबर्न की समस्या हो जाती है। ऐसे में अपने शरीर को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने के लिए ऐसे ऐसी फल या सब्जी का सेवन करें जिसमें फाइबर हो। इन चीज़ों को सेवन करने से आपकी बॉडी के साथ स्किन भी हाइड्रटेड रहेगी।

ऐसे में आप अपनी डाइट में गाजर का जूस शामिल कर सकते हैं। गाजर का जूस स्वादिष्ट होने के साथ बेहतरीन पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें प्रोटीन, फाइबर काफी मात्रा में पाय जाते हैं, इसके अलावा इसमें विटामिन सी विटामिन के, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं। साथ ही इसका सेवन करने से आपके आंखों की रोशनी बढ़ती है, शुगर कंट्रोल होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कैसे बनाएं गाजर का जूस?

गाजर का जूस बनाने की सामग्री:

गाजर – 5-6, 1 टी स्पून कद्दूकस किया अदरक, 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर, काला नमक स्वादानुसार, 10-15 पुदीना की पत्तियां,  1 टी स्पून नींबू का रस

गाजर का जूस बनाने की विधि:

  • पहली विधि: सबसे पहले गाजर को साफ़ पानी से धोकर छिलनी की मदद छिल लें। अब एक कॉटन के कपड़े से गाजर को पोछकर उन्हें टुकड़ों में काट लें। 

  • दूसरी विधि: अब एक मिक्सर जूसर या ग्राइंडर लें और जार में गाजर के कटे हुए टुकड़े , पुदीनाके पत्ते, कद्दूकस किया अदरक डालकर ग्राइंड करें और उससे जूस निकाल लें

  • तीसरी विधि: अब गिलास में गाजर के जूस को डालें और इसमें चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार काला नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद गाजर के जूस में नींबू का रस भी डालें और पुदीना की पत्तियों से गार्निश करें

कब पियें गाजर का जूस?

स्वाद के साथ पौष्टिकता से भरे गाजर के जूस का सेवन आप सुबह-सुबह खाली पेट करें। इससे आप दिनभर ऊर्जावान बने रहेंगे और आपकी स्किन भी ग्लो करेगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल