1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. भयंकर गर्मी में पेट को मिलेगी तुरंत ठंडक जब ऐसे बनाएंगे लीची का जूस, पाचन भी होगा दुरुस्त; जानें विधि

भयंकर गर्मी में पेट को मिलेगी तुरंत ठंडक जब ऐसे बनाएंगे लीची का जूस, पाचन भी होगा दुरुस्त; जानें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 27, 2024 01:45 pm IST,  Updated : May 27, 2024 01:47 pm IST

​भयंकर गर्मी से छुटकारा दिलाने और आपकी पाचन क्षमता को मजबूत करने में लीची का जूस बेहद फायदेमंद है। चलिए अजन्ते यहीं इसे घर पर कैसे बनाएं?

कैसे बनाएं लीची का जूस- India TV Hindi
कैसे बनाएं लीची का जूस Image Source : SOCIAL

गर्मी अपने चरम पर है। बढ़ती गर्मी की वजह से लोग डिहाइड्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें। अगर आप नीम्बू पानी, नारियल पानी, छाछ का सेवन कर बोर हो गए हैं तो अपनी डाइट में लीची का जूस भी शामिल कर सकते हैं। इससे बना पेय आपके शरीर को हाइड्रेट रखेगा। साथ ही लीची का सेवन करने से सेहत से जुड़े कई फायदे होंगे। विटामिन सी से भरपूर यह फल पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने का काम करता है, कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को सुधारता है। साथ ही मोटापा भी कंट्रोल होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं आप घर पर लीची का जूस कैसे बनाएं?

लीची जूस बनाने के लिए सामग्री (Ingredients to make Litchi Juice)

आधा किलो लीची, बर्फ का टुकड़ा, 1 नीम्बू का जूस, डेढ़ गिलास पानी 

कैसे बनाएं लीची का जूस? (How to make litchi juice?)

  • पहला स्टेप: सबसे पहले आधा किलो ताजा लीची लेंगे और उसे साफ़ पानी से धोयेंगे। उसके बाद लीची को छील लेंगे। छीली हुई लीचियों को एक कंटेनर में रख लें। और उसके बाद लीची के गूदे को आराम से चाकू से काट लें। आप चाहें तो हाथ से भी निकाल सकते हैं। लेकिन चाकू से चीरा लगाने के बाद गूदा हाथ से आराम से निकल आता है। लीची के बीज को फेंक दें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब कटे हुए लीची के गूदे को मिक्सर जार में डाल दें। आपको बता दें इस जूस में पानी की मात्रा लीची की मात्रा पर निर्भर करती है। अगर आपने आधा किलो लीची लिया है तो आप इसमें डेढ़ गिलास पानी डालें।

  • दूसर स्टेप: अब इन्हेंएकदम बारीक पीस लें। अच्छी तरह पिस जाने के बाद इसे ग्राइंडर जार से निकाल लें। अगर आपने यह जूस जूसर में तैयार किया है, तो इसे छानने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपने मिक्सर में पीसा है, तो इसे छानकर ही पियें। अगर लीची अच्छी तरह नहीं पिस पाई है, तो एक बार और ग्राइंडर चला लें। 

  • तीसरा स्टेप: अब एक कांच के गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और उसके बाद लीची का जूस डालें। एक्स्ट्रा स्वाद के लिए आप उसमें नींबू का जूस भी मिला सकते हैं। लीची का टेस्टी जूस तैयार है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल