1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने खायी है करेले की खट्टी-मीठी कढ़ी, जानें साउथ इंडियन स्टाइल में कैसे बनाएं ये लाजवाब रेसिपी

क्या आपने खायी है करेले की खट्टी-मीठी कढ़ी, जानें साउथ इंडियन स्टाइल में कैसे बनाएं ये लाजवाब रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 27, 2024 07:08 am IST,  Updated : May 27, 2024 07:08 am IST

आपने करेले की सब्जी तो खूब खायी होगी लेकिन क्या करेले की कढ़ी खायी है। चलिए जानते हैं यह रेसिपी कैसे बनाएं?

karele ki kadhi recipe- India TV Hindi
karele ki kadhi recipe Image Source : SOCIAL

करेले का नामा सुनते ही लोग नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। आपको बता दें इसकी सब्जी कड़वी ज़रूर लगती है लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आज हम आपको करेले की सब्जी नहीं बल्कि इसका कढ़ी बनाने की रेसिपी बताएँगे। जिसे आप चावल के साथ चटकारे लेकर खा  सकते हैं। तो चलिए झटपट जानते हैं आप यह रेसिपी कैसे बनाएं?

करेले के पकौड़े के लिए सामग्री

5 करेले, 1 कप प्याज, कटा हुआ, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच आमचूर पाउडर, नमक स्वाद, अनुसार, 2 बड़े चम्मच बेसन, 2 बड़े चम्मच चावल का आटा

करेले की कढ़ी के लिए सामग्री:

2 कप दही, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 4 बड़े चम्मच बेसन, 4 कप पानी, 1/2 बड़ा चम्मच सरसों का तेल, 1/2 छोटा चम्मच मेथी, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 इंच अदरक, 

कैसे बनाएं करेले के पकौड़े?

करेले के पकौड़े बनाने के लिए 5 छिले हुए करेले लें। उन्हें धोएं और छोटे छोटे टुकड़े कर एक पानी से भरे हुए बाउल में डालें। अब इस पानी में एक चुटकी नमक मिलाएं और इसे १५  मिनट के लिए ऐसे ही रखें। तय समय के बड़ा करेले को पानी से बाहर निकालें  और उसमें 1 कप प्याज, कटा हुआ, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच आमचूर पाउडर, नमक स्वाद, अनुसार, 2 बड़े चम्मच बेसन, 2 बड़े चम्मच चावल का आटा मिलाएं। जब मिश्रन तैयार हो जाए तो आप इसे तेल में तल लें। आपके पकौड़े तैयार हैं।

करेले की कढ़ी बनाने की विधि:

करेले की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप दही लें और उसमें 4 बड़े चम्मच बेसन मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह से फेटें। उसके बाद इसमें 4 कप पानी मिलाएं। उसके बाद इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर भी मिलाएं। अब गैस ऑन करें और सरसों का तेल डालें और उसमें 1/2 छोटा चम्मच मेथी, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन और करी पत्ता से तड़का दें। उसके बाद अब तैयार किया हुआ घोल इस तड़के में डालें।

अब इन्हें ढक दें और धीमी आंच पर पकने दें। कुछ समय बाद आप इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। जब यह अच्छी तरह पक जाए तब इसमें करेले के पकौड़े डालें और कुछ मिनट तक अच्छी तरह से चलाएं। अब आपका करेले की कढ़ी तैयरा है इसका चाव के सतह आप लुत्फ़ उठायें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल