1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 27 May 2024: मूलांक 4 वालों का आर्थिक पक्ष आज होगा मजबूत, इन लोगों के जीवन की कई परेशानियां होंगी दूर, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 27 May 2024: मूलांक 4 वालों का आर्थिक पक्ष आज होगा मजबूत, इन लोगों के जीवन की कई परेशानियां होंगी दूर, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 27, 2024 06:30 am IST,  Updated : May 27, 2024 06:30 am IST

Numerology 27 May 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (27 मई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FIRE

Numerology 27 May 2024: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 4 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 29 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आज आप किसी भी बात पर जिद्द करने से बचे, अपने स्वभाव को बैलेंस करके रखें।

मूलांक-2 आज अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी | उनसे कुछ नये अनुभव मिलेगा।
मूलांक-3 आज आपके साथ कुछ नए लोग जुड़ेंगे, आपका समाज में दब-दबा बना रहेगा।
मूलांक-4 आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा, नए बिजनेस की योजना आज करेंगे।
मूलांक-5 आज दोस्त को परेशान देखकर आप उसको हौसला देंगे, आर्थिक मदद भी कर सकते है। 
मूलांक-6 आज आप बेवजह अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे, जिससे आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे।
मूलांक-7 राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में गौरव बढ़ेगा | साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मूलांक-8 आज आप जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट देंगे, आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
मूलांक-9 जीवन में चल रही परेशानियां आज ख़त्म हो जायेगी। साथ ही नयी-नयी खुशियाँ भी आयेंगी।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीकायदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

घर में कर लें ये 5 छोटे-छोटे बदलाव, बड़े से बड़ा वास्तु दोष भी हो जाएगा दूर, किस्मत देने लगेगी साथ

इन 3 राशियों के लिए चांदी है बेहद लाभदायक, पहनने के बाद हर कार्य में मिलती है सफलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।