1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मुंह से आती है बदबू, तो इस्तेमाल करें किचन में रखे ये मसाले, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

मुंह से आती है बदबू, तो इस्तेमाल करें किचन में रखे ये मसाले, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 11, 2025 09:00 am IST,  Updated : Oct 11, 2025 09:00 am IST

How to get rid of bad breath: क्या आप भी बैड ब्रेथ की समस्या से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल करके देखना चाहिए।

बैड ब्रेथ से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
बैड ब्रेथ से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि किचन में रखे सभी मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने के स्वाद को बढ़ाने के लिए ही किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। अगर आप भी बैड ब्रेथ की समस्या का शिकार हैं, तो आपके लिए किचन में रखे कुछ मसाले काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

इस्तेमाल करने का तरीका

सबसे पहले आपको अजवाइन, सौंफ और जीरे का पाउडर बना लेना है। किचन में रखे इन 3 मसालों का मिक्सचर न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाएगा बल्कि बैड ब्रेथ की समस्या को भी काफी हद तक दूर कर पाएगा। आप इस मिक्सचर को किसी भी कंटेनर में स्टोर करके भी रख सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाना खाने के बाद अजवाइन, सौंफ और जीरे के इस पाउडर की थोड़ी सी मात्रा को कंज्यूम किया जा सकता है।

फायदेमंद साबित होगी चाय

मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप इन 3 मसालों के मिक्सचर को रायते में, सब्जी में या फिर दाल में भी एड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन मसालों को यूज करके चाय भी बना सकते हैं। चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में अजवाइन, सौंफ और जीरा निकाल लीजिए। अब इसी पैन में एक कप पानी एड कर इसे मीडियम फ्लेम पर गर्म कीजिए।

दूर हो जाएंगी कई समस्याएं

इस मिक्सचर में उबाल आने दीजिए और फिर इस चाय को कप में छानकर पी जाएं। आप इस चाय में शहद भी मिला सकते हैं। अजवाइन, सौंफ और जीरे का मिक्सचर बैड ब्रेथ के साथ-साथ पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है। सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए इस चाय का सेवन किया जा सकता है। ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल पर काबू पाने के लिए भी इन मसालों का सेवन किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल