1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. झूलती चर्बी से मिल जाएगा छुटकारा, अगर अपना ली ये 3 आदतें, ट्रेनर ने बताया वजन घटाने का तरीका

झूलती चर्बी से मिल जाएगा छुटकारा, अगर अपना ली ये 3 आदतें, ट्रेनर ने बताया वजन घटाने का तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 04, 2025 07:24 am IST,  Updated : Oct 04, 2025 07:24 am IST

क्या आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट कर शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को पिघलाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको कुछ आदतों को अपने डेली रूटीन में फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।

वेट लॉस- India TV Hindi
वेट लॉस Image Source : FREEPIK

वजन बढ़ाना जितना ज्यादा आसान है, वजन घटाना उतना ही ज्यादा चैलेंजिंग साबित हो सकता है। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से अक्सर लोग मोटापे की चपेट में आ जाते हैं। अगर आप भी अपने वजन को घटाना चाहते हैं और फिट बनना चाहते हैं, तो आपको फिटनेस ट्रेनर्स द्वारा बताई गई कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। 

हाई प्रोटीन-फाइबर डाइट

कभी-कभी लोग वजन घटाने के लिए खाना-पीना ही छोड़ देते हैं। खाना ठीक तरह से न खाने से सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। वेट लॉस के लिए आपको हाई प्रोटीन और फाइबर वाले हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए। इस वजह से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाएगा और आप ओवरईटिंग से बच पाएंगे।

एक्सरसाइज न छोड़ें

वजन घटाने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करना जरूरी है। जरूरी नहीं है कि आपका वजन एक-दो हफ्ते में ही कम होने लगे, ऐसे में आपको न तो अपनी उम्मीद छोड़नी है और न ही एक्सरसाइज रोकनी है। फिजिकल एक्टिविटी की मदद से न केवल वजन घटता है बल्कि आपका मूड भी इम्प्रूव होता है। एक्सरसाइज करना फिजिकल और मेंटल हेल्थ, दोनों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

जरूरी है हाइड्रेशन

क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने के लिए हाइड्रेशन का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है? क्रेविंग्स और ओवरईटिंग से बचने के लिए आप पानी की मदद ले सकते हैं। पानी पीने के बाद भी आपका पेट भरा हुआ महसूस कर पाता है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आपको अपनी बॉडी के हाइड्रेशन पर भी ध्यान देना चाहिए। इस तरह की छोटी-छोटी आदतों को डेवलप कर लीजिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल