1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गैस का बर्नर हो गया है काला तो इन आसान उपायों की मदद से मिनटों में होगा साफ़, जानें टिप्स एंड ट्रिक्स?

गैस का बर्नर हो गया है काला तो इन आसान उपायों की मदद से मिनटों में होगा साफ़, जानें टिप्स एंड ट्रिक्स?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 07, 2024 02:36 pm IST,  Updated : May 07, 2024 02:36 pm IST

अगर गैस का बर्नर काला हो गया है तो उसे चमकाने के लिए आप भी ये घरेलू उपाय आज़माएं। कुछ ही मिनटों में गैस का काला बर्नर साफ़ हो जाएगा।

गैस का बर्नर कैसे करें साफ़ - India TV Hindi
गैस का बर्नर कैसे करें साफ़ Image Source : SOCIAL

अपनी रसोईघर के गैस चूल्हे का हम खाना बनाने के लिए रोज़ाना इस्तेमाल करते हैं। खाना बनाने के बाद हम गैस को डेली साफ़ भी करते हैं। लेकिन गैस के बर्नर को हम शायद ही कभी साफ करते हैं। इस वजह से बर्नर पर गन्दगी जम जाती है और वह काला हो जाता है जो देखने में बहुत खराब लगता है। ऐसे में आज हम आपको गैस का बर्नर साफ़ करने के आसान उपाय बता रहे हैं। इन टिप्स की मदद से गैस के बर्नर का कालापन तुरंत दूर होगा और वे चमकने लगेंगे। चलिए जानते हैं गैस को चमकाने के उपाय 

गैस बर्नर में कालापन को कैसे साफ करें? 

  • पहली विधि: सबसे पहले बर्नर को चूल्हा से निकाल लें। इसके बाद बर्नर पर लगे गंदे मैल को कॉटन के कपड़े से छुड़ाएं। उसके बाद एक बर्तन में 1 चम्मच डिशवाशिंग लिक्विड डालें और उसमें एक गिलास गुनगुने पानी मिला दें। उसके बाद बर्नर को इसमें डाल दें। जब पानी ठंडा हो जाये तब बर्नर को पानी से बाहर निकालें और इसे स्कॉच ब्राइट से रगड़कर साफ करें। कुछ ही मिनट में बर्नर पर जमी मैल और कालापन तुरंत निकल जायेगा और चमकने लगेगा। 

  • दूसरी विधि: पानी गर्म करें और उसमें 1 चम्मच डिशवाश लिक्विड, थोड़ा सा सर्फ डाल दें। इस पानी में आप 1 नीम्बू का रस और 1 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। अब गैस के बर्नर को को डाल दें और कुछ समय के लिए इसमें रहने दें।  20 मिनट बाद बर्नर को इस पानी से निकालें और किसी पुराने टूथब्रश से बर्नर को अच्छी तरह से साफ करें। आप चाहें तो इसमें दुबारा सर्फ लगाएं और फिर ब्रश से साफ़ करें। कुछ ही मिनटों में काला बर्नर चमकने लगेगा। 

  • तीसरी विधि:  एप्पल साइडर वेनेगर की मदद से भी गैस के बर्नर को चमका सकते हैं। एप्पल साइडर वेनेगर लें और उसमें गैस बर्नर को डुबोएं। 15 मिनट बाद बर्नर को निकालें और ऊपर नीम्बू और बेकिंग सोडा लगाएं और उसके बाद टूथब्रश से बर्नर को रगड़कर साफ करें। इससे गैस बर्नर का कालापन दूर होगा और वह चमकने लगेगा। 

  • चौथी विधि: एक भगोने में गर्म पानी लें और उसमें 1 नीम्बू का रस, एक इनो , 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच डिशवाश लिक्विड डालें और इन्हें मिलाएं। अब बर्नर को इस पानी में डालें और 2 मिनट बाद निकालकर स्कॉच ब्राइट से बर्नर को रगड़ें। इससे सारा कालापन कुछ ही मिनटों में गायब हो जायेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल