1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सर्दियों में कपड़ा सुखाने के बाद सड़ी हुई मछली जैसी आती है गंध तो आज़माएं ये बेहतरीन उपाय, कपड़ों से आएगी सुगंध

सर्दियों में कपड़ा सुखाने के बाद सड़ी हुई मछली जैसी आती है गंध तो आज़माएं ये बेहतरीन उपाय, कपड़ों से आएगी सुगंध

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 27, 2024 06:01 pm IST,  Updated : Dec 27, 2024 06:01 pm IST

मौसम में नमी होने की वजह से कपड़ों से हल्का गीलापन महसूस होता है और अगर आप ऐसे कपड़े अलमारी में रख दे तो उन कपड़ों से मछली जैसे गंदी गंध आने लगती है।

सर्दियों में कपड़ों को महकने से कैसे रोकें- India TV Hindi
सर्दियों में कपड़ों को महकने से कैसे रोकें Image Source : SOCIAL

सर्दियों के मौसम में कपड़े जल्दी नहीं सूखते हैं। इस वजह से कपड़ों से गंदी बदबू आने लगती है। मौसम में नमी होने की वजह से कपड़ों से हल्का गीलापन महसूस होता है और अगर आप ऐसे कपड़े अलमारी में रख दे तो उन कपड़ों से मछली जैसे गंदी गंध आने लगती है। ऐसे में कपड़ों को साफ और ताजा रखना असंभव होता है। आप इस समस्या से परेशान न हों इसलिए हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आये हैं। इन टिप्स की मदद से आप कपड़ों को आसानी से सूखाकर गंदी बदबू से बचा सकते हैं।

 

कपड़ों को बदबू से बचाने के लिए ये उपाय आज़माएं:

  • स्टोर करने से पहले अच्छी तरह सूखने दें: अगर, कपड़े में ज़रा भी गीलापन या नमी है तो उसे स्टोर मत करें। कपड़ों को पूरी तरह सुख जाएं तभी अलमारी में रखें। वरना कपड़ों से भयंकर बदबू आने लगेगी। 

  • धूप आने पर तुंरत डाल दें कपड़े: धूप में कपड़े बहुत जल्दी सकते हैं इसलिए जब भी घर के बहार आपको धूप दिखे तुरंत कपड़ों को सुखाएं। धूप और हवा सिर्फ कपड़ों को ड्राई करने में ही मदद नहीं करते बल्कि उनमें से गंध को भी दूर करते हैं। 

  • ड्रायर का करें इस्तेमाल: कपड़ों को धोने के बाद, सूखने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल करें। कपड़ों को निचोड़ने के बाद उन्हें ड्रायर से  10-15 मिनट तक सुखाएं। इससे कपड़ों की एक्स्ट्रा नमी निकल जाएगी और कपड़े तेज़ी से हवा में सूख जाएंगे।

  • पंखे के नीचे सुखाएं: कपड़ों को ऐसे स्थान पर सुखाएं जहां वेंटिलेशन अच्छा हो यानी हवा अच्छी आये। हाव से भी कपड़े जल्दी सूख जाएंगे। अगर आप अपने कपड़े को घर के अंदर सूखा रहे हैं तो पंखे के नीचे उन्हें सुखाएं। इससे हवा में नमी कम होगी और कपड़े तेज़ी से सूख जाएंगे।

  • वाइट विनेगर: कपड़ों को भिगोने से पहले उस पाने में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। इसे मिलाने से कपड़ों से बदबू नहीं आएगी साथ ही कपड़े में मौजूद गंध दूर होगी। 

  • बेकिंग सोडा: कपड़ों को धोने के बाद, उन्हें 1 घंटे के लिए बेकिंग सोडा के घोल में भिगो दें। इससे कपड़ों में में फफूंद भी नहीं लगेगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल