1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. जोड़ों में होता है भयंकर दर्द तो बना लें कैल्शियम से भरपूर अलसी का लड्डू, ऐसे बनाएंगे तो डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं सेवन, जानें रेसिपी

जोड़ों में होता है भयंकर दर्द तो बना लें कैल्शियम से भरपूर अलसी का लड्डू, ऐसे बनाएंगे तो डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं सेवन, जानें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 22, 2024 03:56 pm IST,  Updated : Dec 22, 2024 03:56 pm IST

सर्दियों के मौसम में हड्डियों और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। अगर आप अपनी हड्डियों और इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो डाइट में अलसी को शामिल करें। चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं अलसी के लड्डू?

अलसी का लड्डू- रेसिपी- India TV Hindi
अलसी का लड्डू- रेसिपी Image Source : SOCIAL

सर्दियों के मौसम में हड्डियों और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। इम्यूनिटी कमजोर हो जाती जिससे लोग सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहते यहीं। ऐसे में हम अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करते हैं जिससे शरीर गर्म रहे। अगर आप अपनी हड्डियों और इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो डाइट में अलसी को शामिल करें। अलसी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह शरीर को गर्म करने के साथ-साथ वजन कम करने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करने में मददगार है। अलसी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभदायक है। ऐसे में चलिए जानते हैं कैसे घर पर बनाएं अलसी के लड्डू।

अलसी के लड्डी बनाने के लिए सामग्री:

आधा किलो भूनी हुई अलसी, आधा किलो गेहूं का आटा, दो कप गुड, आधा किलो घी, 100-100 ग्राम काजू, बादाम, एक चम्मच पिस्ता, 100 ग्राम खाने वाली गोंद, थोड़ी इलायची

ऐसे बनाएं अलसी के लड्डू:

  • पहला स्टेप: सबसे पहले गैस ऑन करें और कड़ाही रखें जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमें अलसी डालें और उसे अच्छी तरह से बहुएं। जब सली भून जाये तो सूए निकालें और ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। इसके बाद इसे एक बड़े बाउल में निकाल कर रख लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब कड़ाही में 3 चम्मच घी डालकर गेहूं का आटा अच्छी तरह से भून लें। जब आटा गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसे बहार निकाल लें। इसके बाद घी में ड्राइफ्रूट्स को भून लें और फिर दरदरा पीस लें। 

  • तीसरा स्टेप: अब गुड की चाशनी बनाएं। इसे तब तक पकाते रहे जब तक कि एक तार की चाशनी न बन जाएं। इसके बाद इसमें भूनी हुआ आटा, अलसी, सभी मेवे और गोंद डालकर अच्छी तरह से मिलाए। जिससे गुड पूरे में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं। इसके साथ ही इसमें पीसी इलायची पाउडर डाले और अछि तरह से मिक्स करें।

  • चौथा स्टेप: अब हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर दोनों हाथों से लड्डू बांधें और फिर एक प्लेट में रख दें। आपके अलसी के लड्डू बनकर तैयार है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल