1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मेथी के लड्डू कमजोर हड्डियों में फूंक देते हैं जान, इम्यूनिटी भी होती है मजबूत, ऐसे बनाएंगे तो नहीं लगेगा कड़वा, जानें विधि

मेथी के लड्डू कमजोर हड्डियों में फूंक देते हैं जान, इम्यूनिटी भी होती है मजबूत, ऐसे बनाएंगे तो नहीं लगेगा कड़वा, जानें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 24, 2024 09:53 pm IST,  Updated : Dec 24, 2024 09:53 pm IST

मेथी का लड्डू खाने से अर्थराइटिस के कारण होने वाले दर्द से छुटकारा मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मेथी का लड्डू?

मेथी के लड्डू कैसे बनाएं- India TV Hindi
मेथी के लड्डू कैसे बनाएं Image Source : SOCIAL

मेथी सेहत के लिएअच्छी मानी जाती है। सदियों से इसका इस्तेमाल, आयुर्वेद में किया जाता रहा है। मेथी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन सी, फैटी एसिड के साथ  एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो अर्थराइटिस के साथ-साथ डायबिटिज, कोलेस्ट्राल, ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों में कारगर है। सर्दियों में आप इसका इस्तेमाल लड्डू के रूप में कर सकते हैं। मेथी का लड्डू खाने से अर्थराइटिस के कारण होने वाले दर्द से छुटकारा मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मेथी का लड्डू? 

 

मेथी के लड्डू बनाने के लिए सामग्री:

100 ग्राम मेथी, 100 ग्राम गुड , 2 कटोरी घी, 1 कटोरी बेसन, बारीके कटे हुए थोड़े ड्राई फूड्स (बादाम, काजू, पिस्ता), एक चौथाई कटोरी गोंद, आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर, थोड़ा सा शीलाजीत, थोड़ा सा सुरंजान

ऐसे बनाएं मेथी के लड्डू:

  • पहला स्टेप: सबसे पहले गोंद को फ्राई करेंगे। इसके लिए घी डालकर गर्म हो जाने पर इसे फ्राई कर लें। इसके बाद इसे निकाल लेंगे।  इसे मिक्सर में डालकर या फिर बेलन की मदद से दरदरा पाीस लें। इसके बाद कढ़ाई में घी गर्म करके बारीक की हुई मेथी को अच्छी तरह से फ्राई कर लें। अगर आपको मेथी के दानों का कड़वापन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए थोड़ी देर मेथी को दूध में भिगोकर रख दें। इसके बाद इन्हें धूप में फैला दें। सुखने के बाद इन्हें पीस ले।

  • दूसरा स्टेप: इसके बाद इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से भून लें। जब बेसन से सोंधी खुशबू आने लगे तो इसमें शीलाजीत, सुरंजान और अश्वगंधा डालकर फिर से कुछ देर फ्राई करें। फिर इसमें गोंद और ड्राई फूड्स डालकर कुछ देर फ्राई करें।

  • तीसरा स्टेप: दूसरी ओर गुड़ में थोड़ा सा पानी डालकर चाशनी बना लें। अब, इसे मेथी पाउडर वाले मिश्रण में डाल दें और अइच्छी तरह से मिक्स कर लें।  इसके बाद गैस बंद कर दें। जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाएं तो हाथों से अच्छी तरह से मिलाकर मनचाहे आकार में लड्डू बना लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल