1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. टाइल्स के बीच में जमी ज़िद्दी गंदगी को हटाने के लिए आज़माए ये उपाय, मिनटों में लगेगी चमकने

टाइल्स के बीच में जमी ज़िद्दी गंदगी को हटाने के लिए आज़माए ये उपाय, मिनटों में लगेगी चमकने

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Mar 11, 2026 09:30 am IST,  Updated : Mar 11, 2026 09:30 am IST

अगर आपके घर के टाइल्स के बीच में ज़िद्दी काले दाग नज़र आने लगे हैं तो उन्हें साफ करने के लिए इन बेहतरीन नुस्खों को आज़माएं।

टाइल्स से गंदगी कैसे निकालें- India TV Hindi
टाइल्स से गंदगी कैसे निकालें Image Source : UNSPLASH

घर की सफाई करते समय अक्सर हम फर्श या दीवारों की टाइल्स तो साफ कर लेते हैं, लेकिन टाइल्स के बीच की लाइनें यानी ग्राउट पर ध्यान नहीं दे पाते। समय के साथ इन लाइनों में धूल, मिट्टी, तेल और साबुन के दाग जमा हो जाते हैं, जिससे टाइल्स की चमक फीकी पड़ जाती है और पूरा फर्श गंदा दिखाई देने लगता है। कई बार साधारण पोछा लगाने से भी यह गंदगी साफ नहीं होती। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप टाइल्स के बीच जमी जिद्दी गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं

टाइल्स को साफ करने के लिए आज़माए ये उपाय:

  • बेकिंग सोडा और सिरका: टाइल्स की लाइनों पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें और उसके ऊपर सफेद सिरका डाल दें। कुछ ही सेकंड में इसमें झाग बनने लगेगा। इसे लगभग 5 से 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर पुराने टूथब्रश की मदद से हल्का रगड़ें। इसके बाद पानी से धो लें। यह तरीका जमी हुई गंदगी और दागों को जल्दी हटाने में मदद करता है।

  • नींबू और नमक: नींबू और नमक का मिश्रण भी टाइल्स की सफाई के लिए कारगर होता है। नींबू का रस निकालकर उसमें थोड़ा नमक मिला लें और इस पेस्ट को टाइल्स की लाइनों पर लगाकर ब्रश से रगड़ें। नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड दाग हटाने में मदद करता है और नमक गंदगी को ढीला कर देता है। इससे टाइल्स साफ होने के साथ-साथ उनमें हल्की चमक भी आ जाती है।

  • टूथपेस्ट का इस्तेमाल: अगर गंदगी ज्यादा जिद्दी हो तो टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। पुराने टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर टाइल्स की लाइनों पर रगड़ें और कुछ मिनट बाद पानी से साफ कर लें। यह तरीका छोटे-मोटे दाग हटाने में काफी मददगार साबित होता है।

  • ब्लीच और पानी का घोल: बहुत ज्यादा जमी हुई गंदगी के लिए आप ब्लीच और पानी का घोल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में थोड़ा सा ब्लीच मिलाकर ब्रश की मदद से टाइल्स के बीच लगाएं और 5 मिनट बाद पानी से धो लें। हालांकि ब्लीच का इस्तेमाल करते समय हाथों में ग्लव्स पहनना जरूरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल