1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी डालने से क्या होता है?

पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी डालने से क्या होता है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 16, 2026 02:21 pm IST,  Updated : May 16, 2026 02:21 pm IST

पानी की टंकी की साफ सफाई न की जाए तो बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ता जाता है। लेकिन सदियों पहले पानी को साफ करने के लिए जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यहां जान लें पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी डालने से क्या होता है।

पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी डालने से क्या होता है? - India TV Hindi
पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी डालने से क्या होता है? Image Source : CANVA

आज के समय में पानी को फिल्टर करने के लिए कई तरह के उपकरण मौजूद हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सदियों पहले जब कोई उपकरण नहीं होते थे तो लोग पानी को सालों साल कैसे फिल्टर करते थे। भारत में सदियों से कुओं, तालाबों और पानी के बड़े जलाशयों को साफ रखने के लिए जामुन की लकड़ी का उपयोग किया जाता रहा है। आज के समय में भी, लोग अपनी प्लास्टिक या कंक्रीट की छतों पर रखी पानी की टंकियों में जामुन के पेड़ के तने या टुकड़े डालते हैं ताकि पानी को साफ रखा जा सके। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि पानी की टंकी को कैसे साफ कर सकते हैं। 

1. पानी का प्राकृतिक शुद्धिकरण

जामुन की लकड़ी में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। जब इसे पानी की टंकी में डाला जाता है, तो यह पानी में पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया, फंगस और कीटाणुओं को नष्ट करने में मदद करते हैं। यह बिना किसी केमिकल के पानी को प्राकृतिक रूप से शुद्ध रखने का एक बेहतरीन तरीका है।

2. एल्गी और दुर्गंध से छुटकारा
गर्मियों के दिनों में या लंबे समय तक पानी जमा रहने से टंकी की दीवारों पर हरी काई जमने लगती है, जिससे पानी से बदबू आने लगती है। जामुन की लकड़ी पानी में मौजूद एक्सट्रा पोषक तत्वों को सोख लेती है, जिससे काई को पनपने का मौका नहीं मिलता। इसके इस्तेमाल से पानी हमेशा फ्रेश रहता है और उससे आने वाली सड़न या दुर्गंध दूर हो जाती है।

3. भारी धातुओं और अशुद्धियों को सोखना
जामुन की लकड़ी एक प्राकृतिक फिल्टर की तरह काम करती है। यह पानी में घुले भारी तत्वों, धूल-मिट्टी के कणों और अशुद्धियों को धीरे-धीरे अपनी ओर आकर्षित करके टंकी की तली में बैठा देती है। इससे ऊपर का पानी बिल्कुल साफ रहता है।

4. पानी का pH सुधारे
आयुर्वेद के अनुसार, जामुन की लकड़ी के संपर्क में रहने से पानी के गुण बढ़ जाते हैं। यह पानी के pH लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। इस पानी से नहाने पर त्वचा संबंधी बीमारियों में आराम मिलता है और यदि यह पानी पीने योग्य है, तो यह पेट के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

5. लकड़ी का न सड़ना
जामुन की लकड़ी की सबसे खास बात यह है कि यह पानी में सालों-साल रहने के बाद भी सड़ती नहीं है। बल्कि समय के साथ यह और अधिक मजबूत और काली होती जाती है। यही कारण है कि पुराने जमाने में कुओं के तलवे बनाने में जामुन की लकड़ी का ही इस्तेमाल किया जाता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल